WhatsApp का नया फीचर: ग्रुप के नए मेंबर देख पाएंगे पुरानी चैट्स, जानें कैसे काम करेगा

WhatsApp का नया फीचर: ग्रुप के नए मेंबर देख पाएंगे पुरानी चैट्स, जानें कैसे काम करेगा

WhatsApp ने ग्रुप मैसेज हिस्ट्री फीचर लॉन्च किया है, जिससे नए मेंबर पिछले 25-100 मैसेज आसानी से देख पाएंगे। यह फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड और मैन्युअली शेयर करने वाला है।

WhatsApp ने ग्रुप चैट्स के लिए एक नया फीचर शुरू किया है, जिससे ग्रुप में नए जुड़ने वाले मेंबर आसानी से पिछली चैट्स देख सकते हैं। इस फीचर के जरिए एडमिन और सदस्य हाल की 25 से 100 मैसेज तक मैन्युअली शेयर कर सकते हैं, जिससे स्क्रीनशॉट या फॉरवर्ड करने की जरूरत खत्म हो जाती है।

ग्रुप मैसेज हिस्ट्री फीचर कैसे काम करता है

जब ग्रुप में कोई नया मेंबर जुड़ता है, तो एडमिन और सदस्य शेयर रिसेंट मैसेज ऑप्शन देखेंगे। इस ऑप्शन से यूजर्स 25, 50, 75 या 100 मैसेज शेयर कर सकते हैं। ध्यान दें कि इस फीचर से पूरी चैट हिस्ट्री शेयर नहीं की जा सकती। शेयर की गई मैसेजेस अलग से ग्रुप में दिखाई देंगी, जिसमें टाइम और भेजने वाले का नाम भी शामिल रहेगा। इसके अलावा, सभी सदस्यों को नोटिफिकेशन मिलेगा ताकि वे जान सकें कि कौन सी मैसेजेस शेयर की गई हैं।

also read: Google का नया फीचर: Android में Downloads फोल्डर की…

एडमिन के पास विशेष अधिकार

यह फीचर ऑटोमैटिक नहीं है। हर नया मेंबर जुड़ने पर इसे मैन्युअली एक्टिवेट करना होगा। ग्रुप एडमिन के पास इसे सभी सदस्यों के लिए डिसेबल करने का विकल्प है, लेकिन एडमिन खुद इसे कभी भी उपयोग कर सकते हैं।

प्राइवेसी और सुरक्षा

WhatsApp ने कन्फर्म किया है कि यह फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है। इसका मतलब है कि चैट मैसेजेस पूरी तरह से सुरक्षित हैं और व्यक्तिगत या ग्रुप मैसेज प्राइवेसी स्टैंडर्ड के अनुसार ही उपयोग होंगे।

रोलआउट और उपलब्धता

WhatsApp ग्रुप मैसेज हिस्ट्री फीचर को फेज़ बाय फेज़ जारी कर रहा है। आने वाले हफ्तों और महीनों में यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है।

Related posts

बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के भी करें UPI पेमेंट, जानिए 3 आसान तरीके

Realme P4 Lite 5G पर तगड़ी डील! सिर्फ ₹12,349 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

Flipkart-Amazon Sale: 65 इंच Smart TV पर धमाकेदार ऑफर्स, Sony-Samsung समेत कई ब्रांड्स पर भारी छूट