दिल्ली के किसान बजट से क्या उम्मीद रखते हैं? उनकी राय जानने पहुंचीं CM Rekha

by editor
दिल्ली के किसान बजट से क्या उम्मीद रखते हैं? उनकी राय जानने के लिए सीएम रेखा गुप्ता पहुंचीं, जानें कौन-कौन से सुझाव मिले।

दिल्ली सरकार 25 मार्च को अपना बजट पेश करेगी। इसके लिए CM Rekha ने एक ईमेल आईडी और व्हाट्सएप नंबर जारी कर जनता से सुझाव मांगे हैं। साथ ही, वह खुद विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों से बजट को लेकर संवाद कर रही हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने किसानों के साथ बजट को लेकर चर्चा की।

दिल्ली की CM Rekha ने शनिवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को लेकर किसानों से संवाद किया। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से आए किसानों के साथ बजट को लेकर व्यापक चर्चा हुई, जिसमें किसानों ने अपनी कई समस्याएं सामने रखीं। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते 15-20 वर्षों में गांवों और किसानों के लिए कोई ठोस कार्य नहीं हुआ। CM Rekha ने भरोसा दिलाया कि किसानों द्वारा दिए गए सुझावों और उठाई गई समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर किसानों की परेशानियों का हल निकालेंगी।

सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह समर्पित: CM Rekha

बैठक के बाद CM Rekha ने इससे जुड़ी जानकारी एक्स पर साझा की। उन्होंने लिखा, “किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ सचिवालय में ‘विकसित दिल्ली बजट 2025-26’ को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। सरकार पूरी तरह किसान हितों के प्रति समर्पित है और उनकी आवश्यकताओं के अनुसार नीतियां बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ग्रामीण विकास और किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा भी मौजूद रहे। CM Rekha ने ‘सशक्त किसान, समृद्ध राष्ट्र!’ का नारा भी दिया।

 बजट 25 मार्च को प्रस्तुत किया जाएगा, 26 मार्च को इस पर आम चर्चा होगी और 27 मार्च को इसे पारित किया जाएगा। विधानसभा की कार्यवाही प्रतिदिन सुबह 11 बजे शुरू होगी और पूरे दिन चलने के बाद स्थगित की जाएगी।

जनता से सुझाव आमंत्रित

पिछले सप्ताह दिल्ली की CM Rekha ने घोषणा की थी कि उनकी सरकार आगामी बजट तैयार करने के लिए जनता से सुझाव मांग रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार बजट को जन-आधारित बनाने के लिए जनता के बीच जाकर उनकी राय ले रही है। साथ ही, भारतीय जनता पार्टी द्वारा संकल्प पत्र में किए गए वादों को भी बजट में प्राथमिकता दी जाएगी। CM Rekha ने कहा कि यह बजट लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बजट में सभी वर्गों के सुझाव होंगे शामिल

इस महीने की शुरुआत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CM Rekha ने कहा था कि उनके पहले बजट में समाज के हर वर्ग को शामिल करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि बजट में महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा, रोजगार के अवसर, शिक्षा की बेहतरी और यमुना सफाई जैसे संकल्प पत्र के प्रमुख मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार करना सरकार की प्रमुख जिम्मेदारी होगी।

सुझाव देने के लिए ईमेल और व्हाट्सएप नंबर जारी

जनता की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए CM Rekha ने सुझाव मांगने हेतु एक ईमेल आईडी (viksitdelhibudget-25@delhi.gov.in) और व्हाट्सएप नंबर (9999962025) जारी किया है। दिल्ली के नागरिक इन माध्यमों से अपने सुझाव सरकार तक भेज सकते हैं।

You may also like

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल