यमुना विवाद पर Arvind Kejriwal ने चुनाव आयोग से क्या कहा?

by editor
यमुना विवाद पर Arvind Kejriwal ने चुनाव आयोग से क्या कहा?

दिल्ली चुनाव के दौरान Arvind Kejriwal ने यमुना नदी के मुद्दे को उठाया। हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाने के बाद, उन्होंने चुनाव आयोग को अपना जवाब दिया।

दिल्ली चुनाव के दौरान यमुना नदी को लेकर राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने हरियाणा सरकार पर यमुना नदी में जहर घोलने का आरोप लगाया। गलत जानकारी फैलाने के चलते चुनाव आयोग ने केजरीवाल से स्पष्टीकरण मांगा, और अब उन्होंने आयोग को 6 पन्नों में अपना जवाब दिया है।

Arvind Kejriwal दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे थे। इस मुलाकात के बाद Arvind Kejriwal ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यमुना नदी में अमोनिया का स्तर लगातार बढ़ रहा था, जो कि 7 ppm तक पहुंच गया था। हालांकि, 26-27 जनवरी के बाद उनके प्रयासों के चलते अमोनिया का स्तर घटकर 2.1 ppm रह गया है।

Arvind Kejriwal ने कहा कि बीजेपी सरकार की अगुवाई वाली हरियाणा सरकार ने यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ाने की साजिश रची है। दिसंबर के बाद अचानक यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ गया। इस समस्या को हल करने के लिए आतिशी और भगवंत मान ने पूरी कोशिश की और कोई कसर नहीं छोड़ी।

चुनाव आयोग को अपने जवाब में Arvind Kejriwal ने कहा कि यमुना नदी के लिए अमोनिया एक तरह का ‘जहर’ है। दिल्ली जल बोर्ड और अन्य अधिकारियों ने यमुना में अमोनिया के बढ़ते स्तर को नोटिस किया है।

Arvind Kejriwal ने यमुना नदी को लेकर दिए गए अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा था कि हरियाणा सरकार ने दिल्ली सरकार को बदनाम करने के लिए साजिश रची थी और यमुना नदी में जहर घोल दिया था। चुनाव आयोग के जवाब मांगने पर केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि उनका ‘जहर’ से मतलब यमुना नदी में बढ़ते अमोनिया के स्तर से था।

You may also like

Leave a Comment

मार्च 2025 होली ,व्रत-त्योहार की देखें पूरी लिस्ट बेर खाने के फायदे होली के इन 7 रंगों का क्या महत्व होता है। यहां जाने ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी 7 प्रमुख बॉलीवुड फिल्में सेब, चुकंदर और गाजर से बने जूस के स्वास्थ्य लाभ।