Waterways Minister Sarbananda Sonowal ने डिब्रूगढ़ में रिक्शा और ठेला चालकों से मुलाकात की

Waterways Minister Sarbananda Sonowal ने डिब्रूगढ़ में रिक्शा और ठेला चालकों से मुलाकात की

Waterways Minister Sarbananda Sonowal

Waterways Minister Sarbananda Sonowal: केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज यहां श्रमिक भाइयों, खासकर रिक्शा और ठेला चालकों के साथ समय बिताया। डिब्रूगढ़ एलएससी के सांसद ने यहां श्रमिक भाइयों के साथ बातचीत की और पूरी सब्जी का भी लुत्फ़ उठाया।

 

 

 

श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “नरेन्द्र मोदी सरकार का उद्देश्य अंत्योदय दर्शन की मदद से समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सशक्त और सक्षम बनाना है जो सभी के लिए सम्मान के साथ समान विकास सुनिश्चित करता है। आपकी कड़ी मेहनत ने हमेशा स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में मदद की है। दुर्गा पूजा के इस खूबसूरत माहौल में आज आप सभी से मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुझे आपके साथ पूरी-सब्जी खाना अच्छा लगा क्योंकि इससे मेरे बचपन की यादें ताज़ा हो गईं।”

SOURCE: https://pib.gov.in

 

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ओडिशा दौरा, राउरकेला में जनसभा और कई परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन

हरिवंश निर्विरोध फिर बने राज्यसभा उपसभापति, सीपी राधाकृष्णन ने जताया भरोसा और सराहना

महिला आरक्षण कानून पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान: विपक्ष से राजनीतिकरण न करने की अपील, परिसीमन पर दिया भरोसा