29 साल की शादी के बाद वसीम अब्बास और सबा हमीद हुए अलग, 14 साल से रह रहे थे अलग-अलग

29 साल की शादी के बाद वसीम अब्बास और सबा हमीद हुए अलग, 14 साल से रह रहे थे अलग-अलग

पाकिस्तानी अभिनेता वसीम अब्बास और सबा हमीद ने 29 साल की शादी के बाद तलाक ले लिया। दोनों पिछले 14 साल से अलग रह रहे थे।

पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार वसीम अब्बास और सबा हमीद अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने शादी के करीब 29 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कपल पिछले लगभग 14 साल से अलग रह रहा था।

वसीम अब्बास ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सबा हमीद से अपने अलगाव की पुष्टि की। इस खबर के सामने आने के बाद दोनों के फैंस हैरान रह गए हैं, क्योंकि दोनों को लंबे समय तक पाकिस्तानी मनोरंजन जगत के चर्चित कपल्स में गिना जाता रहा है।

also read: गौरव खन्ना की ‘लॉकअप 2’ में एंट्री से इमोशनल हुईं…

वसीम अब्बास ने तलाक की खबर की पुष्टि

वसीम अब्बास ने अपने बयान में कहा कि उनकी दूसरी शादी करीब 29 साल तक चली, लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं। उन्होंने इस रिश्ते के खत्म होने को लेकर किसी तरह की नाराजगी या शिकायत से इनकार किया।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की अपनी परिस्थितियां और वजहें होती हैं। किसी रिश्ते में अगर दोनों लोग परेशानी महसूस करने लगें, तो सम्मान के साथ अलग होना बेहतर विकल्प हो सकता है।

‘हमारे रिश्ते में कोई कड़वाहट नहीं’

वसीम अब्बास ने बताया कि उनके और सबा हमीद के बीच आज भी सम्मान का रिश्ता कायम है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच कोई दुश्मनी या मनमुटाव नहीं है और अगर कभी मुलाकात होगी तो वे एक-दूसरे से सम्मान के साथ मिलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसी रिश्ते के खत्म होने का मतलब यह नहीं होता कि उसमें कोई एक व्यक्ति सही और दूसरा गलत हो।

1993 में हुई थी वसीम और सबा की शादी

बता दें कि वसीम अब्बास और सबा हमीद ने साल 1993 में शादी की थी। यह वसीम अब्बास की दूसरी शादी थी। इससे पहले उनकी शादी उनकी चचेरी बहन से हुई थी, जिससे उनके चार बच्चे हैं। वहीं, सबा हमीद की भी यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी सैयद परवेज शफी से हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे हैं।

पाकिस्तानी टीवी के लोकप्रिय कलाकार हैं दोनों

वसीम अब्बास और सबा हमीद दोनों ही पाकिस्तानी टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं। दोनों ने अपने अभिनय से लंबे समय तक दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। उनके अलग होने की खबर ने मनोरंजन जगत में चर्चा तेज कर दी है। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को सम्मान के साथ खत्म करने की बात कही है।

Related posts

CJP प्रोटेस्ट: सेहबान अजीम ने पुलिस लाठीचार्ज पर किया दावा, बोले- जानबूझकर की गई कार्रवाई

Kaylee Hottle Death News: ‘गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग’ एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन, 18 साल की उम्र में कार हादसे में गई जान

Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट, ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से हो सकता है मुकाबला