वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर, आयुष बदोनी पहली बार टीम इंडिया में शामिल: BCCI ने किया ऐलान

वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर, आयुष बदोनी पहली बार टीम इंडिया में शामिल: BCCI ने किया ऐलान

वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर, आयुष बदोनी पहली बार टीम इंडिया में शामिल। जानें कब और कहाँ जुड़ेंगे बदोनी, टीम इंडिया की पूरी लिस्ट और सुंदर की चोट की जानकारी।

स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में गेंदबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। बीसीसीआई ने सुंदर की जगह टीम में दिल्ली के घरेलू क्रिकेटर आयुष बदोनी को शामिल करने की घोषणा की है। बदोनी इस सीरीज के लिए पहली बार राष्ट्रीय टीम में चुने गए हैं।

सुंदर ने पहले वनडे मैच के दौरान बाईं पसली के निचले हिस्से में तेज दर्द की शिकायत की थी। अब उनकी मेडिकल जांच की जाएगी और विशेषज्ञों की राय के बाद उनकी फिटनेस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

also read: WPL 2026: ये 5 अनकैप्ड प्लेयर्स करेंगे धमाल, उनकी…

आयुष बदोनी की टीम इंडिया में एंट्री

26 साल के आयुष बदोनी ने अब तक 27 लिस्ट-ए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 693 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए वह विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं। लिस्ट-ए में उनके नाम 18 विकेट दर्ज हैं। आयुष आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा हैं और अब तक 56 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में 963 रन बनाए हैं और 4 विकेट झटके हैं।

बदोनी दूसरे और तीसरे वनडे के लिए टीम से जुड़ेंगे, जिनका पहला मुकाबला राजकोट में होना है।

भारत की टीम (दूसरा और तीसरा वनडे):

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), और आयुष बदोनी।

Related posts

IPL इतिहास में केएल राहुल का रिकॉर्ड: तीन अलग-अलग टीमों के लिए 1,000+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

IPL 2028 में बड़ा बदलाव, अब 74 नहीं खेले जाएंगे 94 मैच, फैंस को मिलेगा ज्यादा रोमांच

टीम इंडिया टी20 कप्तानी में बड़ा बदलाव? सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को मिल सकती है कमान