दिल्ली की CM Rekha के सरकारी आवास की साज-सज्जा से जुड़े टेंडर को रद्द किए जाने पर आम आदमी पार्टी ने गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि यह टेंडर जनता और आप की आलोचनाओं के दबाव में रद्द किया गया है।
उन्होंने कहा कि CM Rekha के लिए तैयार किए जा रहे इस बंगले में 14 एसी, पांच एलसीडी टीवी, माइक्रोवेव ओवन, गीजर, एलईडी लाइटें और कई अन्य सुविधाएं जोड़ी जानी थीं, जिसके लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) ने बड़ा टेंडर जारी किया था।
सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाया कि अगर ये सभी चीजें जरूरी थीं, तो अब टेंडर रद्द क्यों कर दिया गया? और अगर ये ज़रूरी नहीं थीं, तो फिर शुरुआत में टेंडर क्यों निकाला गया? उन्होंने ये भी बताया कि CM Rekha से पहले मंत्री उसी बंगले में एक यूनिट में रहते थे, लेकिन अब उन्होंने दो बंगले अपने लिए अलॉट करवा लिए हैं, जबकि ऑफिस के लिए पहले से पोर्टा केबिन उपलब्ध थे।
उन्होंने आशंका जताई कि कहीं टेंडर रद्द कर अब निजी या किसी और तरीके से इन सभी चीजों को बंगले में लगवाने की योजना तो नहीं है। उन्होंने CM Rekha से इस पूरे मामले पर सार्वजनिक स्पष्टीकरण देने की मांग की।