बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मुकाबला खेलना है, जो 2 जुलाई से शुरू होगा। इस मैच में सबकी नजरें टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज Rishabh Pant पर होंगी, जो इस मैदान पर विराट कोहली के खास रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराया था, और अब दूसरा मुकाबला जीतना भारतीय टीम के लिए अहम होगा।
पंत के सामने कोहली का रिकॉर्ड
विराट कोहली ने एजबेस्टन में अब तक चार पारियों में 231 रन बनाए हैं, उनका औसत 57.75 रहा है और सर्वोच्च स्कोर 149 रन का है। वहीं Rishabh Pant ने इस मैदान पर एक ही टेस्ट खेला है, जिसमें उन्होंने दो पारियों में कुल 203 रन बनाए हैं, औसत रहा 101.50 का। उनका बेस्ट स्कोर 146 रन है। यानी कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उन्हें केवल 28 रन की दरकार है। पंत से आगे सिर्फ सुनील गावस्कर हैं, जिनके नाम इस मैदान पर 216 रन दर्ज हैं।
पहले टेस्ट में चमके थे पंत
हालांकि भारत पहला टेस्ट हार गया, लेकिन पंत की प्रदर्शन ने सबका दिल जीत लिया था। उन्होंने पहली पारी में 134 और दूसरी में 118 रन बनाए थे। विराट कोहली अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, और ऐसे में पंत के पास खुद को साबित करने का शानदार मौका है।
अब सबकी निगाहें इस बात पर होंगी कि क्या पंत कोहली का रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं और भारत इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बराबरी कर पाता है या नहीं।