साउथ स्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने गुपचुप सगाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 2026 में शादी करेंगे। जानें सगाई की तारीख और बाकी डिटेल्स।
साउथ सिनेमा के पॉपुलर स्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है इनकी गुपचुप सगाई, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 3 अक्टूबर 2025 को सगाई कर ली है।
रिश्ते को हमेशा रखा प्राइवेट
विजय और रश्मिका दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर सामने नहीं आए। अक्सर दोनों ने एक-दूसरे को सिर्फ “अच्छा दोस्त” बताया, लेकिन फैंस के बीच इनकी जोड़ी और कैमिस्ट्री हमेशा चर्चा में रही है। अब रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों ने चुपचाप सगाई कर ली है।
विजय के घर हुई सगाई, बेहद प्राइवेट सेरेमनी
रिपोर्ट के अनुसार, सगाई विजय देवरकोंडा के घर पर एक बेहद निजी समारोह में हुई, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए। फिलहाल तक इस सगाई की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है, जिससे फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
also read: ‘वॉर 2’ के फ्लॉप होने पर बोले ऋतिक रोशन, इंस्टाग्राम पर…
कब होगी शादी? जानें डेट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह पॉपुलर कपल फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकता है। इस खबर के बाद से फैंस अब रश्मिका मंदाना को दुल्हन के रूप में देखने के लिए बेसब्र हो चुके हैं। हाल ही में दशहरे पर रश्मिका ने जो ट्रेडिशनल साड़ी लुक में फोटो पोस्ट की थी, उसे भी लोग अब सगाई से जोड़कर देख रहे हैं।
साथ में कर चुके हैं कई हिट फिल्में
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया है। दोनों ने साथ में ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। इनकी केमिस्ट्री और बॉन्डिंग को फैंस ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों जगह खूब सराहते हैं।
अभी तक नहीं आई ऑफिशियल कन्फर्मेशन
हालांकि, अभी तक विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ओर से इस सगाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, यह कपल अब अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जा चुका है।