Vijay Deverakonda : तीन धमाकेदार फिल्में लेकर आ रहा है यह साउथ का सुपरस्टार, प्रभास और राम चरण की जगह बना देगा!

Vijay Deverakonda : तीन धमाकेदार फिल्में लेकर आ रहा है यह साउथ का सुपरस्टार, प्रभास और राम चरण की जगह बना देगा!

2025 की शुरुआत में राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ रिलीज हुई थी और अब प्रभास की फिल्म ‘राजा साब’ का फैंस को बड़े उत्साह से इंतजार है। इसी बीच, Vijay Deverakonda ने अपनी दो आगामी फिल्मों के नाम भी बताए हैं, जिनमें उनके नए और अनोखे अंदाज को देखा जा सकेगा।

‘अर्जुन रेड्डी’, ‘लाइगर’ और ‘खुशी’ जैसी शानदार फिल्मों के मुख्य अभिनेता Vijay Deverakonda इस वक्त काफी चर्चा में हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ अप्रैल 2024 में रिलीज हुई थी। अब उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीन प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें से एक की रिलीज डेट भी घोषित हो चुकी है।

Vijay Deverakonda की फिल्म ‘किंगडम’ की रिलीज़ डेट पहले 30 मई तय थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा उनकी दो और फिल्में हैं, जिनके नाम ‘वीडी 14’ और ‘एसवीसी59’ हैं, जिनके पोस्टर्स हाल ही में अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।

विजय देवरकोंडा की आने वाली फिल्में
Vijay Deverakonda को उनके फैंस हर अंदाज में पसंद करते हैं, चाहे वह एक्शन हो या रोमांस। साउथ के इस सुपरस्टार की तीन आगामी फिल्में हैं, जिनके बारे में जानते हैं।

‘किंगडम’
गौतम तिन्नानुरी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘किंगडम’ विजय देवरकोंडा की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म पहले इस साल 30 मई को रिलीज़ होनी थी, लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज़ डेट को आगे बढ़ाकर अब इसे 4 जुलाई 2025 को रिलीज़ करने का ऐलान किया है।

Related posts

तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद वीर पहाड़िया फिर चर्चा में, मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हुई तस्वीरें

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट की सगाई, मंगेतर ईशान के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग पर भड़कीं पत्रलेखा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब