विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की प्रेगनेंसी की खबरें तेज, बेबी बंप फ्लॉन्ट करतीं कैटरीना की तस्वीरें वायरल, जल्द हो सकती है अनाउंसमेंट।
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं कि बॉलीवुड के चर्चित कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इन अफवाहों के बीच कैटरीना की बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने फैंस में उत्सुकता और बढ़ा दी है।
कैटरीना कैफ की बेबी बंप वाली तस्वीर हुई वायरल
सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर में कैटरीना कैफ मैरून गाउन में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह तस्वीर किसी मैटरनिटी फोटोशूट की है या किसी एड का हिस्सा। फैंस इस तस्वीर को देखकर उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

प्रेगनेंसी अफवाहें कैसे शुरू हुईं?
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की प्रेगनेंसी की अफवाहें 30 जुलाई से तेज होने लगी थीं, जब मुंबई के एक फेरी पोर्ट पर उनका वीडियो वायरल हुआ था। कैटरीना के ओवरसाइज़्ड शर्ट और बैगी पैंट में चलने के अंदाज ने लोगों के मन में प्रेग्नेंसी की संभावना को जन्म दिया।
also read: मद्रासी OTT रिलीज: शिवकार्तिकेयन की ‘मद्रासी’ जल्द ओटीटी…
7 अगस्त को इन अफवाहों ने और गति पकड़ी, जब एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि कपल अक्टूबर या नवंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकता है। हालांकि, यह खबर अभी तक सिर्फ अटकलें ही साबित हुई हैं।
फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी की थी। तब से ही फैंस इस जोड़ी के जल्द पेरेंट्स बनने की खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक प्रेगनेंसी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।