Sunday, April 19, 2026

Vastu Tips For Home: ये चीजें घर के दरवाजे के सामने कभी भी नहीं रखें; अगर आप ऐसा करते हैं, तो जीवन में भयंकर कंगाली हो सकती है

by editor
Vastu Tips: ये चीजें घर के दरवाजे के सामने कभी भी नहीं रखें; अगर आप ऐसा करते हैं, तो जीवन में भयंकर कंगाली हो सकती है

Vastu Tips For Home: अक्सरहम अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो वास्तु दोष का कारण बनती हैं। वास्तुशास्त्र में घर के मुख्य द्वार के लिए कुछ सुझाव हैं।

वास्तु टिप्स बहुत प्रभावी माने जाते हैं। घर पर नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव अधिक हो सकता है अगर आपके पास पर्याप्त पैसा नहीं है और खर्च बढ़ रहे हैं। अक्सर हम अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो वास्तु दोष का कारण बनती हैं। वास्तुशास्त्र में घर के मुख्य द्वार के लिए कुछ सुझाव हैं। यदि आप दरिद्रता या कंगाली का शिकार नहीं बनना चाहते हैं तो मुख्य द्वार से जुड़े इन बातों का ध्यान रखें 

मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु टिप्स 

1- घर के मुख्य द्वार पर कभी भी जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। वहीं, जूते-चप्पलों को हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा में ही उतरना चाहिए। ऐसा न करने पर घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ जाती है।
2- मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए और इसके अंतर्गत कोई भी कूड़ा इकट्ठा न हो इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए।
3- घर के मेन डोर के सामने अगर कोई खंभा है तो उस पर शीशा लगा देने से नेगेटिव एनर्जी से बचा जा सकता है।
4- ध्यान रखें कि आपके मेन डोर से किसी भी तरह की आवाज न आए। आवाज आने पर ऑयलिंग करके ठीक करा लें।
5- घर के मुख्य द्वार पर कभी भी अंधेरा नहीं होना चाहिए। इस बात का बेहद ध्यान रखें कि आपके घर के मुख्य दरवाजे पर अच्छी रोशनी आती रहे।
6- घर के मेन डोर के बगल में कोई अन्य दरवाजा नहीं होना चाहिए।
7- अगर आपके मेन डोर के बिल्कुल सामने किचन है तो नेगेटिव एनर्जी से बचने के लिए घर के मुख्य द्वार पर क्रिस्टल की बॉल लटकाएं।
8- घर के मेन डोर के आसपास बुकशेल्फ रखना शुभ साबित हो सकता है लेकिन ध्यान रखें कि यह घर के मेन डोर के सामने न रखा हो।

 

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा