वरुण चक्रवर्ती ने ICC रैंकिंग में शानदार एंट्री की, सीधे 143 स्थानों की जबरदस्त छलांग लगाई

वरुण चक्रवर्ती ने ICC रैंकिंग में शानदार एंट्री की, सीधे 143 स्थानों की जबरदस्त छलांग लगाई

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले और सेमीफाइनल में शानदार गेंदबाजी की। उनके बेहतरीन प्रदर्शन का असर ICC बॉलर्स रैंकिंग में भी दिखा, जहां उन्होंने सीधे 143 स्थानों की जबरदस्त छलांग लगाई।

ICC ने 5 मार्च को ताजा वनडे रैंकिंग जारी की, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। गेंदबाजी रैंकिंग में जहां सभी की नजरें मोहम्मद शमी की स्थिति पर टिकी थीं, वहीं वरुण चक्रवर्ती ने सबसे बड़ी छलांग लगाकर सबको चौंका दिया। चक्रवर्ती को अब तक ICC चैंपियंस ट्रॉफी में सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 विकेट झटके। न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज में उन्होंने 5 विकेट हासिल किए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, मोहम्मद शमी ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है।

वरुण चक्रवर्ती की ऐतिहासिक छलांग

टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को कप्तान रोहित शर्मा ने शुरुआती दो ग्रुप मैचों में मौका नहीं दिया था, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने का मौका मिलते ही उन्होंने 5 विकेट लेकर इसे भुनाया। सेमीफाइनल में भी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्रेविस हेड का अहम विकेट लिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन का असर ICC की ताजा वनडे रैंकिंग में दिखा, जहां उन्होंने सीधे 143 स्थानों की जबरदस्त छलांग लगाई और अब टॉप-100 में जगह बना ली है। वरुण चक्रवर्ती 371 रेटिंग प्वाइंट के साथ 96वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

शमी ने भी किया रैंकिंग में सुधार

वरुण चक्रवर्ती के अलावा, मोहम्मद शमी ने भी ICC की अपडेटेड बॉलर्स रैंकिंग में तीन स्थानों का सुधार किया है। वह अब 609 रेटिंग प्वाइंट के साथ 11वें स्थान पर पहुंच चुके हैं।

कुलदीप यादव की रैंकिंग में गिरावट, अक्षर पटेल ने लगाई बड़ी छलांग

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ICC चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी गेंदबाजी से अब तक वह प्रभाव नहीं छोड़ पाए, जिसकी उनसे उम्मीद थी। उनके प्रदर्शन में आई गिरावट का असर ICC की ताजा गेंदबाजों की रैंकिंग में भी दिखा, जहां उन्हें तीन स्थानों का नुकसान हुआ। कुलदीप अब 637 रेटिंग प्वाइंट के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

वहीं, अक्षर पटेल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रैंकिंग में 7 स्थानों की छलांग लगाई है और अब 499 रेटिंग प्वाइंट के साथ 40वें स्थान पर पहुंच चुके हैं।

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी