MLC 2025 : वैभव सूर्यवंशी को भला कौन नहीं जानता, लेकिन एक 14 साल के टैलेंटेड बल्लेबाज का जुनून भी कुछ कम नहीं है। ऐसा ही एक फैन इस वक्त अमेरिका में आयोजित मेजर लीग क्रिकेट में धमाल मचा रहा है।
उन्मुक्त चंद ने खेली विस्फोटक पारी
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा और उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उन्हीं में से एक जबरदस्त फैन अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट में कमाल दिखा रहा है। ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि उन्मुक्त चंद हैं, जिन्होंने भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया था।
भारत में सीमित मौकों की वजह से उन्मुक्त ने अमेरिका का रुख किया और अब वहीं से क्रिकेट खेल रहे हैं। फिलहाल, MLC 2025 में उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने सभी को चौंका दिया है, और वे एक बार फिर सुर्खियों में हैं।