आईपीएल 2025 में Vaibhav Suryavanshi ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 7 मैच खेले और 36 की औसत से 252 रन बनाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सीजन में उन्होंने कितनी मोटी कमाई की और उनके हर एक रन की कीमत कितनी रही?
राजस्थान रॉयल्स की टीम IPL 2025 से पहले ही बाहर हो चुकी थी और 20 मई को उन्होंने इस सीजन का अपना 14वां और अंतिम मैच खेला। इस मैच के साथ ही आईपीएल के 18वें संस्करण में उनका सफर खत्म हो गया। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में 14 साल के युवा स्टार Vaibhav Suryavanshi ने 33 गेंदों पर 57 रन की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेलकर अपने डेब्यू सीजन का शानदार अंत किया। वैभव ने इस सीजन में अच्छी रन बनाए और साथ ही बड़ी कमाई भी की है। आइए जानें, IPL 2025 से उन्होंने कुल कितनी कमाई की और हर एक रन के लिए उन्हें कितना भुगतान मिला।
हर एक रन के लिए इतनी कमाई हुई
राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 के लिए Vaibhav Suryavanshi को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। वे पूरे सीजन के लिए टीम के साथ थे, इसलिए उन्हें पूरा भुगतान मिलेगा। लीग स्टेज में उन्हें 7 मैच खेलने का मौका मिला, और नए नियमों के अनुसार हर मैच के लिए उन्हें 7.5 लाख रुपये फीस के तौर पर दिए गए, जिससे उनकी कुल कमाई 52.5 लाख रुपये हुई। इसके अलावा, उन्होंने एक मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीता, जिसके लिए 1 लाख रुपये का इनाम मिला।
Vaibhav Suryavanshi को स्ट्राइकर ऑफ द मैच का भी अवॉर्ड मिला है, जिसके लिए उन्हें 1 लाख रुपये दिए गए। इसका मतलब है कि IPL 2025 खत्म होने तक उनकी कुल कमाई 1 करोड़ 64 लाख 50 हजार रुपये हो गई है। अगर सिर्फ उनके कॉन्ट्रैक्ट की रकम के आधार पर देखें, तो उनके हर रन की कीमत लगभग 43,650 रुपये है। वहीं, कुल कमाई के हिसाब से सूर्यवंशी को एक-एक रन पर लगभग 65,277 रुपये मिले हैं।
आईपीएल 2025 में Vaibhav Suryavanshi ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस सीजन में उन्होंने कुल 7 मैच खेले और 36 की औसत से 252 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 206 रहा, जिसमें उन्होंने 24 छक्के और 18 चौके लगाए। वैभव ने 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया, जहां उन्होंने 20 गेंदों में 170 के स्ट्राइक रेट से 34 रन बनाए। अपने तीसरे मैच में, गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 35 गेंदों में शतकीय पारी खेलकर वे टी20 में सबसे युवा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने उस मैच में 38 गेंदों में 101 रन ठोके।