वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में जड़ा अर्धशतक, चेन्नई के खिलाफ आईपीएल में रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में जड़ा अर्धशतक, चेन्नई के खिलाफ आईपीएल में रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 में सिर्फ 15 गेंद में जड़ा अर्धशतक। जानें उनकी पारी, 5 छक्के, 4 चौके और रिकॉर्ड अपडेट।

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। वैभव ने मात्र 15 गेंदों में अर्धशतक लगाकर आईपीएल के रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह बना ली। इस पारी के दौरान उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके जड़े। यह अर्धशतक आईपीएल का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक माना जा रहा है।

वैभव का धमाकेदार प्रदर्शन

128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव ने बल्लेबाजी की शुरुआत ही आक्रमक अंदाज में की। उन्होंने अफगानिस्तान के नूर अहमद और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी जैसी प्रसिद्ध गेंदबाजों को धूल चटा दी। 15 गेंद में 50 रन बनाकर उन्होंने अपने स्ट्राइक रेट को 300 से ऊपर बनाए रखा।

हालांकि, वैभव 17 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए। उनका कैच बाउंड्री पर छक्का लगाने के प्रयास में लिया गया।

also read: NZ vs SA Women T20I: महिला क्रिकेटर एमिलिया केर ने 52…

आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक की सूची

  • यशस्वी जायसवाल – 13 गेंद में फिफ्टी (राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल 2023)
  • केएल राहुल – 14 गेंद में फिफ्टी (पंजाब किंग्स, आईपीएल 2018)
  • पैट कमिंस – 14 गेंद में फिफ्टी (कोलकाता नाइट राइडर्स, आईपीएल 2022)
  • रोमारियो शेफर्ड – 14 गेंद में फिफ्टी (आरसीबी, आईपीएल 2024)
  • वैभव सूर्यवंशी – 15 गेंद में फिफ्टी (राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल 2026)
  • सुनील नरेन – 15 गेंद में फिफ्टी (केकेआर, आईपीएल 2017)
  • यूसुफ पठान – 15 गेंद में फिफ्टी (राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल 2014)

वैभव सूर्यवंशी का तेज शतक रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पिछले साल आईपीएल 2025 में सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बने थे। 14 साल की उम्र में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सेंचुरी बनाई थी। उस मैच में उन्होंने 7 छक्के और 9 चौके जड़े थे। हालांकि, आईपीएल का सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम दर्ज है, जिन्होंने 30 गेंदों में शतक बनाया था।

वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी और रिकॉर्ड-ब्रेकिंग प्रदर्शन ने उन्हें आईपीएल के इतिहास में सबसे युवा और बेहतरीन बल्लेबाजों की कतार में शामिल कर दिया है।

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी