UKSSSC पेपर लीक: उत्तराखंड सरकार ने CBI जांच की सिफारिश, सीएम धामी ने बेरोजगार युवाओं को दिया भरोसा

UKSSSC पेपर लीक: उत्तराखंड सरकार ने CBI जांच की सिफारिश, सीएम धामी ने बेरोजगार युवाओं को दिया भरोसा

UKSSSC पेपर लीक मामले में उत्तराखंड सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की। सीएम धामी ने युवाओं को निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने अब CBI जांच की सिफारिश कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में यह ऐलान बेरोजगार संघ के धरना स्थल से किया था। इसके बाद सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर इस मामले की जांच Central Bureau of Investigation (CBI) से कराने की औपचारिक सिफारिश भेज दी है।

CBI जांच का आदेश: युवाओं की मांग पर बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं के मन में किसी भी प्रकार का संदेह नहीं रहना चाहिए। इसलिए इस संवेदनशील मामले को राज्य एजेंसियों तक सीमित न रखते हुए अब सीबीआई के हवाले करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे जांच पारदर्शी, निष्पक्ष और गहन होगी, और दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा मिलेगी।

also read: UKSSSC पेपर लीक पर छात्रों के आंदोलन पर मुख्यमंत्री धामी…

अब तक SIT कर रही थी जांच, अब CBI को सौंपा जाएगा मामला

इससे पहले UKSSSC पेपर लीक मामले की जांच विशेष जांच टीम (SIT) कर रही थी। लेकिन लगातार विपक्ष और युवाओं द्वारा CBI जांच की मांग के बीच सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।

राजनीति पर सीएम धामी का हमला

मुख्यमंत्री धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल इस गंभीर मुद्दे का इस्तेमाल युवाओं को भड़काने और राजनीतिक लाभ उठाने के लिए कर रहे थे। उन्होंने कहा, “जो लोग पहले CBI और ED जांच पर सवाल उठाते थे, अब वही लोग युवाओं के नाम पर CBI जांच की मांग कर रहे हैं।”

मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं को दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि CBI जांच के साथ-साथ युवाओं की अन्य न्यायोचित मांगों को भी सरकार द्वारा पूरा किया जाएगा।

Related posts

बोटाद में आम आदमी पार्टी के जीते हुए उम्मीदवार पर हमले के मामले में अरविंद केजरीवाल ने चिंता व्यक्त की

गुजरात: NCRB के चौंकाने वाले आंकड़ों के मुद्दे पर AAP योगेश जादवाणी ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया

AAP नेता राजुभाई सोलंकी: जानलेवा हमले में घायल हुए AAP के जीते हुए ता.पं. सदस्य प्रवीण मकवाणा से मिलने पहुंचे