UPI Payment का नया तरीका: अब PIN की जरूरत नहीं, फिंगरप्रिंट या फेसID से करें तुरंत पेमेंट

UPI Payment का नया तरीका: अब PIN की जरूरत नहीं, फिंगरप्रिंट या फेसID से करें तुरंत पेमेंट

UPI Payment का नया तरीका: अब 5,000 रुपये तक की पेमेंट के लिए PIN की जरूरत नहीं, बस फिंगरप्रिंट या फेसID से तुरंत करें पेमेंट। जानें कैसे एक्टिव करें यह फीचर।

UPI Payment में बड़ा बदलाव आ गया है। अब यूजर्स 5,000 रुपये तक की पेमेंट के लिए PIN डालने की झंझट से मुक्त हो गए हैं। इसके लिए बस फिंगरप्रिंट या फेसID का इस्तेमाल करना होगा और पेमेंट तुरंत पूरा हो जाएगा। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यह फीचर एंड्रॉयड और iPhone दोनों यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया है।

पहले यह सुविधा केवल कुछ एप्स जैसे अमेज़न पे और फोनपे पर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए सीमित थी। अब सभी यूजर्स, चाहे एंड्रॉयड हों या iPhone, 5,000 रुपये तक की पेमेंट बिना UPI PIN डाले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से कर पाएंगे। बड़ी ट्रांजेक्शन के लिए पहले की तरह PIN की जरूरत रहेगी।

also read: LPG की समस्या का समाधान बन सकता है सोलर कुकर, जानें कैसे…

बायोमेट्रिक फीचर कैसे एक्टिव करें

इस नए फीचर को एक्टिव करना बेहद आसान है। इसके लिए जिस भी UPI ऐप का आप इस्तेमाल करते हैं — जैसे फोनपे, गूगल पे या BHIM — उसे अपडेट करें। ऐप में जाकर ‘Biometric Payment’ या ‘Pay with FaceID’ ऑप्शन सर्च करें। उस बैंक अकाउंट को चुनें, जिस पर आप यह फीचर इस्तेमाल करना चाहते हैं। वेरिफिकेशन के लिए आपका UPI PIN एक बार मांगा जाएगा। सफल वेरिफिकेशन के बाद आप फिंगरप्रिंट या फेसID से पेमेंट कर सकेंगे।

इस बदलाव से यूजर्स को क्या फायदा होगा

अब UPI पेमेंट्स और तेज़ और आसान हो जाएंगी। कई लोग अपने PIN भूल जाते थे या गलत PIN डाल देते थे। नया बायोमेट्रिक फीचर इस परेशानी को खत्म कर देगा। फिंगरप्रिंट सेंसर वाले फोन पर फिंगरप्रिंट और फेसID सपोर्ट वाले फोन पर चेहरे के माध्यम से पेमेंट संभव हो पाएगी।

यह बदलाव डिजिटल पेमेंट को और सुरक्षित, तेज़ और सहज बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Related posts

क्या स्मार्टफोन में RAM एक्सपैंशन फीचर ऑन रखना सही है? जानें फायदे और नुकसान

Realme Buds T500 Pro भारत में लॉन्च: कीमत ₹2,799, 56 घंटे बैटरी और 50dB ANC सपोर्ट

Oppo F33 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ कीमत हुई सामने