UP News: योगी सरकार ने 1.86 करोड़ परिवारों के लिए आवंटित किया 1890 करोड़, यूपी में मुफ्त गैस सिलेंडर बंटना शुरू

UP News: योगी सरकार ने 1.86 करोड़ परिवारों के लिए आवंटित किया 1890 करोड़, यूपी में मुफ्त गैस सिलेंडर बंटना शुरू

UP News: दिवाली पर उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर दिए हैं। योगी सरकार ने 1,890 करोड़ रुपये निकाले हैं।

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली के मौके पर राज्य के 1.86 करोड़ परिवारों के लिए मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया है। योगी सरकार की तरफ से गुरुवार को यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। बताया गया कि योगी सरकार ने 1,890 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। राज्य सरकार ने पिछले साल 85 लाख से अधिक महिलाओं सहित 1.85 करोड़ परिवारों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर वितरित किये थे।

बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत होली और दीपावली के त्योहारों के दौरान राज्य में दो साल से मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। उज्ज्वला योजना के तहत केंद्र सरकार हर लाभार्थी को 300 रुपये की सब्सिडी देती है जबकि राज्य सरकार बाकी छूट को वहन करती है। भाजपा सरकार ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान होली-दिवाली पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर बांटने का वादा किया था। इसी के तहत सरकार बनने पर इस योजना की शुरुआत की गई थी।

Related posts

पिहोवा में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत प्रदर्शनी का निरीक्षण, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया जायजा

कुरुक्षेत्र में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में शामिल हुए सीएम नायब सिंह सैनी, बोले– “सोमनाथ भारत के स्वाभिमान और आस्था का प्रतीक”

पंजाब खेल विकास: गांव-गांव आधुनिक खेल मैदानों से उभर रही नई प्रतिभाएं, युवाओं में बढ़ा आत्मविश्वास