उत्तर प्रदेश बना ‘मॉडल स्टेट’, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी से निवेश और विकास में नई रफ्तार

उत्तर प्रदेश बना 'मॉडल स्टेट', मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी से निवेश और विकास में नई रफ्तार

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘मॉडल स्टेट’ बन गया है। मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी, एक्सप्रेसवे, रेल, जलमार्ग और हवाई नेटवर्क ने यूपी को निवेश और विकास का प्रमुख केंद्र बना दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने दशकों के पिछड़ेपन से निकलकर भारत का ‘इंजन ऑफ ग्रोथ’ बनकर राष्ट्रीय परिदृश्य में अपनी पहचान मजबूत की है। जल, थल और नभ—तीनों स्तरों पर विकसित मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी ने यूपी को निवेश और व्यापार का प्रमुख केंद्र बना दिया है।

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश आज विकास की गौरवगाथा लिख रहा है। लंबे समय तक सीमित संसाधनों और पिछड़ेपन के कारण पीछे रहने वाला यह राज्य अब आधुनिक अवसंरचना, मजबूत परिवहन नेटवर्क और निवेश-अनुकूल वातावरण के कारण देश का मॉडल स्टेट बन चुका है। जनसंख्या और बाजार क्षमता को अपनी ताकत में बदलते हुए यूपी ने पूरे भारत के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है।

एक्सप्रेसवे और रेल नेटवर्क में अग्रणी

उत्तर प्रदेश में देश के कुल एक्सप्रेसवे का लगभग 55 प्रतिशत है, जिसने दूर-दराज के क्षेत्रों को औद्योगिक केंद्रों और बड़े शहरों से जोड़ा है। सात संचालित और पांच निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे के साथ यूपी जल्द ही 22 एक्सप्रेसवे वाला देश का अग्रणी राज्य बनेगा।
सड़कों के साथ, प्रदेश का 16 हजार किलोमीटर का रेल नेटवर्क परिवहन की रीढ़ के रूप में कार्य कर रहा है। पांच शहरों में मेट्रो और देश की पहली रैपिड रेल सेवाओं से सार्वजनिक परिवहन को विश्व-स्तरीय बनाया गया है।

also read: ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से और भव्य होगा उत्तर प्रदेश…

जलमार्ग ने बदली परिवहन की परंपरा

उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय जलमार्ग-1 (NW-1) के माध्यम से प्रयागराज और वाराणसी को हल्दिया और कोलकाता पोर्ट से जोड़ा है। विकसित टर्मिनल और लॉजिस्टिक हब ने यूपी को जलमार्ग आधारित निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाया है, जिससे परिवहन लागत में महत्वपूर्ण कमी आई है।

आसमान छूती हवाई कनेक्टिविटी

प्रदेश में वर्तमान में 16 घरेलू हवाई अड्डे संचालित हैं, जो छोटे शहरों को राष्ट्रीय नेटवर्क से जोड़ रहे हैं। जेवर (गौतम बुद्ध नगर) में बन रहा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पूरे उत्तर भारत के लिए सबसे बड़ा एविएशन हब बनने की क्षमता रखता है।

निवेश और उद्योगों का नया केंद्र

उत्तर प्रदेश अब निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। डिफेंस कॉरिडोर, मेडिकल डिवाइस पार्क और डेटा सेंटर पार्क जैसे प्रोजेक्ट्स ने निवेश के नक्शे पर यूपी को अग्रणी बना दिया है। लखनऊ में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क और वाराणसी का देश का पहला ‘फ्रेट विलेज’ यह साबित करता है कि यूपी केवल योजनाओं का राज्य नहीं, बल्कि विकसित भारत का चेहरा बन गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी, उद्योग और निवेश के जरिए देश के लिए विकास का नया मॉडल तैयार किया है, जिससे यह राज्य आज मॉडल स्टेट के रूप में उभरा है।

Related posts

गुजरात: आम आदमी पार्टी ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए मैनिफेस्टो जारी किया

किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज, डॉ. बलजीत कौर ने अकाली नेतृत्व पर उठाए सवाल

AAP विधायक चैतर वसावा की मौजूदगी में खंभात में बड़ी रैली, दिखा चुनावी जोश