मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान: यूपी में 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सरकारी छुट्टी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान: यूपी में 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सरकारी छुट्टी

उत्तर प्रदेश में 7 अक्टूबर 2025 को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सरकारी छुट्टी घोषित, सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान। बैंक खुलेंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने 7 अक्टूबर 2025 को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती दौरे के दौरान जनसभा में इस छुट्टी का ऐलान किया था, जिसे योगी सरकार ने लागू कर दिया है।

सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में बताया गया है कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में यह अवकाश रहेगा। हालांकि, इस छुट्टी का प्रभाव बैंकों पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि यह अवकाश निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट 1881 के अंतर्गत नहीं आता, इसलिए बैंक खुले रहेंगे।

also read: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा एलान: दीवाली से पहले…

वाल्मीकि समाज की मांग के बाद यह फैसला लिया गया है, जिन्होंने पूर्व में भी इस दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग सरकार से की थी। पिछले वर्षों में यह छुट्टी रद्द कर दी गई थी, लेकिन इस बार योगी सरकार ने इसे पुनः बहाल किया है।

इस निर्णय से प्रदेश के नागरिकों को महर्षि वाल्मीकि जयंती के महत्व को समझने और इसे मनाने का अवसर मिलेगा। प्रदेश भर में इस दिन सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

बोटाद में आम आदमी पार्टी के जीते हुए उम्मीदवार पर हमले के मामले में अरविंद केजरीवाल ने चिंता व्यक्त की

गुजरात: NCRB के चौंकाने वाले आंकड़ों के मुद्दे पर AAP योगेश जादवाणी ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया

AAP नेता राजुभाई सोलंकी: जानलेवा हमले में घायल हुए AAP के जीते हुए ता.पं. सदस्य प्रवीण मकवाणा से मिलने पहुंचे