यूपी बनेगा AI हब: योगी सरकार की नई पहल, वैश्विक कंपनियों के साथ नवाचार पर मंथन

यूपी बनेगा AI हब: योगी सरकार की नई पहल, वैश्विक कंपनियों के साथ नवाचार पर मंथन

योगी सरकार ने यूपी में AI नवाचार और फ्यूचर स्किल्स बढ़ाने के लिए एआई लेड इनोवेशन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अन्य वैश्विक कंपनियां भी होंगी शामिल।

योगी सरकार एआई नवाचार और फ्यूचर स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए 20 जनवरी को एआई लेड इनोवेशन एंड कैपेसिटी बिल्डिंग कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम होटल सेंट्रम में आयोजित किया जाएगा और इसे आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के तहत सेंटर फॉर ई-गवर्नेंस द्वारा संचालित किया जाएगा।

कांन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित नवाचार, युवाओं और सरकारी अधिकारियों की डिजिटल क्षमता, तथा उद्योग, सरकार और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करना है।

वैश्विक कंपनियों की भागीदारी

कार्यक्रम में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, टीसीएस, एचसीएल, इंटेल और वाधवानी फाउंडेशन जैसी वैश्विक कंपनियां शामिल होंगी। ये कंपनियां एआई, डिजिटल स्किल्स, इंडस्ट्री रेडी टैलेंट और रोजगारपरक कौशल के क्षेत्र में अपने अनुभव और केस स्टडी साझा करेंगी।

also read: नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री…

कांन्फ्रेंस के पहले सत्र में भारत सरकार के भाषिणी प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें बहुभाषी डिजिटल सशक्तिकरण और भाषा प्रौद्योगिकी की भूमिका पर चर्चा होगी।

एमओयू साइनिंग और स्टार्टअप इकोसिस्टम

विशेष सत्र में आईटी नीति, स्टार्टअप इकोसिस्टम और युवाओं के अवसरों पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम के दौरान नासकॉम फ्यूचर स्किल्स प्राइम कार्यक्रम पर प्रस्तुति और सेंटर फॉर ई-गवर्नेंस और नासकॉम के बीच एमओयू साइनिंग होगी। यह एमओयू प्रदेश के युवाओं को उभरती तकनीकों में प्रशिक्षित करने और रोजगार के नए अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

अन्य तकनीकी संस्थाओं की भागीदारी

NVIDIA, Red Hat, 1M1B (वन मिलियन फॉर वन बिलियन) फाउंडेशन, सिफी टेक्नोलॉजीज और कोर्सेरा जैसी संस्थाएं AI, क्लाउड, ओपन-सोर्स, डिजिटल लर्निंग और वैश्विक स्किल प्लेटफॉर्म्स पर अपने विचार साझा करेंगी।

एआई प्रज्ञा पहल

कांन्फ्रेंस के अंतिम चरण में आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग द्वारा एआई प्रज्ञा पहल पर विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। यह पहल प्रदेश में एआई साक्षरता और क्षमता निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो यूपी को AI हब बनाने की दिशा में अग्रसर करेगी।

Related posts

उत्तराखंड सरकार बुजुर्ग महिलाओं के लिए नई योजना शुरू करेगी, सर्वे और ड्राफ्ट तैयार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का हमला: पिछली सरकार ने DTC को 65,000 करोड़ के घाटे में डाला, पार्किंग में आधुनिक बदलाव किए

राजस्थान में 46,000 करोड़ के 10 अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी