केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित करने में राज्य की हर संभव मदद करेंगे

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित करने में राज्य की हर संभव मदद करेंगे

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास के मुद्दों पर सार्थक बहस हुई।

शिवराज सिंह चौहान: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि भवन दिल्ली में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्र बाबू नायडू से शिष्टाचार भेंट की है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। आंध्र प्रदेश में कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास के मुद्दों पर इस दौरान सार्थक चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात के दौरान कहा कि आंध्र प्रदेश में कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री नायडू और केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर किसानों की भलाई और उनके सशक्तिकरण के लिए काम करने को तैयार हैं।

केंद्रीय कृषि सचिव संजीव चोपड़ा, केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव शैलेष कुमार सिंह और आंध्र प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Related posts

पिहोवा में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत प्रदर्शनी का निरीक्षण, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया जायजा

कुरुक्षेत्र में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में शामिल हुए सीएम नायब सिंह सैनी, बोले– “सोमनाथ भारत के स्वाभिमान और आस्था का प्रतीक”

पंजाब खेल विकास: गांव-गांव आधुनिक खेल मैदानों से उभर रही नई प्रतिभाएं, युवाओं में बढ़ा आत्मविश्वास