UKSSSC Teacher Bharti 2025 के लिए आवेदन शुरू, सहायक अध्यापक (LT) के 128 पदों पर भर्ती। B.Ed, CTET/UTET पास उम्मीदवार 7 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन। जानें पूरी प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा और फीस।
UKSSSC Teacher Bharti 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहायक अध्यापक (LT) और स्पेशल एजुकेशन टीचर के कुल 128 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 सितंबर 2025 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2025 रखी गई है।
UKSSSC Teacher Bharti 2025: पदों का विवरण और वेतनमान
इस भर्ती अभियान में कुल 128 पद भरे जाएंगे, जिसमें गढ़वाल मंडल के लिए 74 और कुमाऊं मंडल के लिए 54 पद आरक्षित हैं। चयनित उम्मीदवारों को 44,900 से 1,42,400 रुपये (लेवल-07) तक का वेतन मिलेगा।
शैक्षिक योग्यता और अन्य आवश्यकताएं
-
उम्मीदवार के पास स्पेशल एजुकेशन में B.Ed. डिग्री होनी चाहिए, जो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हो और Rehabilitation Council of India (RCI) से मान्यता प्राप्त हो।
-
RCI CRR नंबर होना अनिवार्य है।
-
उम्मीदवार का CTET या UTET परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।
also read: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून आपदा परिचालन…
आयु सीमा
-
न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित है।
-
आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
-
आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
परीक्षा पैटर्न और मेरिट
लिखित परीक्षा में 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए न्यूनतम कटऑफ 45 अंक जबकि SC/ST वर्ग के लिए 35 अंक निर्धारित हैं।
आवेदन शुल्क
-
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है।
-
SC, ST, EWS और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 150 रुपये है।
-
भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से किया जा सकता है।
आवेदन कैसे करें?
-
आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
-
भर्ती लिंक पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरें।
-
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
-
आवेदन सबमिट कर कॉपी सुरक्षित रखें।