UKSSSC पेपर लीक पर छात्रों के आंदोलन पर मुख्यमंत्री धामी का भावुक संदेश: “आप हमारे अपने हैं, हम एक परिवार हैं”

by Neha
UKSSSC पेपर लीक पर छात्रों के आंदोलन पर मुख्यमंत्री धामी का भावुक संदेश: “आप हमारे अपने हैं, हम एक परिवार हैं”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UKSSSC पेपर लीक मामले में छात्रों के आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा, “आप हमारे अपने हैं, हम सब एक परिवार हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UKSSSC पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश भर में चल रहे छात्रों के आंदोलन पर एक भावुक संदेश जारी किया है। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रदर्शन कर रहे सभी छात्र हमारे अपने हैं और हम सब एक परिवार की तरह हैं। सीएम ने कहा कि राज्य के ‘मुख्य सेवक’ के नाते उनका फर्ज़ है कि वे हर आवाज़ को सुनें, हर दर्द को समझें और हर दिल तक पहुंचे।

उत्तराखंड में UKSSSC पेपर लीक के विरोध में युवाओं ने सड़कों पर आंदोलन शुरू कर दिया है। ऐसे समय में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अलग राज्य का सपना हमारे शहीदों और आंदोलनकारियों ने देखा था ताकि उत्तराखंड के हर बेटे-बेटी का जीवन बेहतर बन सके और किसी के साथ अन्याय न हो। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे इस परिवार के अभिन्न सदस्य हैं और सरकार उनकी भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

also read: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान: यूकेएसएससी…

नकल माफियाओं को कड़ी सजा का आश्वासन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार ने 2023 में देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया है, लेकिन कुछ लोग इसे तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार नकल माफियाओं को ऐसी सजा मिलेगी, जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि सरकार कभी किसी के प्रति पक्षपात नहीं करेगी और हर मामले की निष्पक्ष जांच होगी।

हम सब एक परिवार हैं

मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया कि उत्तराखंड एक परिवार है और परिवार का उद्देश्य सदस्यों की खुशहाली और भलाई होती है। उन्होंने सभी से संवाद और विश्वास के माध्यम से समस्या के समाधान की अपील की। सीएम ने कहा कि मिलकर ही हम उत्तराखंड को देश का अग्रणी और विकसित राज्य बना सकते हैं।

हालांकि, पेपर लीक और नकल धांधली के आरोपों को लेकर विपक्षी कांग्रेस ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि नकल माफियाओं को खुली छूट देकर सरकार युवाओं के साथ विश्वासघात कर रही है।

You may also like

वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान