U19 World Cup Highlights: विल मलाजुक ने 51 गेंदों में बनाया इतिहास, टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक जड़ा

U19 World Cup Highlights: विल मलाजुक ने 51 गेंदों में बनाया इतिहास, टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक जड़ा

U19 World Cup 2026 में ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजुक ने जापान के खिलाफ सिर्फ 51 गेंद में शतक जड़कर टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक बनाया और अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई।

U19 World Cup 2026 में ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज विल मलाजुक ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। जापान के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने मात्र 51 गेंदों में शतक जड़कर टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक बनाने का कीर्तिमान स्थापित किया। इस विस्फोटक पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबले को 8 विकेट से आसानी से जीत लिया।

विल मलाजुक का रफ्तार भरा शतक

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ओपनिंग करने आए विल मलाजुक ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। उनकी यह पारी अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक के रूप में दर्ज हो गई। इससे पहले का रिकॉर्ड पाकिस्तान के कासिम अकरम के नाम था, जिन्होंने 2022 में 63 गेंदों में शतक जड़ा था। मलाजुक की पारी में 12 चौके और 5 छक्के शामिल थे, जिससे उनकी टीम को शानदार शुरुआत मिली।

जापान की चुनौती और संघर्ष

जापान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन बड़ी स्कोर बनाने में सफल नहीं रही। हुगो तावी केली ने 135 गेंदों में नाबाद 79 रन बनाए। इसके अलावा निहार परमान 33, मोंटोगोमेरी हारा हिंजे 29 और चार्ली हारा-हिंजे 24 रन जोड़ सके। अतिरिक्त 30 रन के साथ जापान की टीम ने 50 ओवर में 201 रन पर 8 विकेट खोकर अपनी पारी समाप्त की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नादेन कोरे ने 3 विकेट चटकाए।

also read: दीया यादव बनी WPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली…

ऑस्ट्रेलिया की आसान जीत

202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत शानदार रही। विल मलाजुक और नितेश सैमूएल ने पहले विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी कर मैच लगभग अपने नाम कर लिया। मलाजुक ने सिर्फ 55 गेंदों में 102 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनके आउट होने के बाद भी नितेश सैमूएल नाबाद 60 रन बनाकर टीम को विजयी बनाया। ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला 29.1 ओवर में 125 गेंद पहले समाप्त कर जीत हासिल की।

अन्य मुकाबलों का हाल

ग्रुप ए के एक अन्य मैच में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेल बारिश के कारण रोक दिया गया। न्यूजीलैंड 10 ओवर में 51 रन पर खेल रही थी, लेकिन मौसम की वजह से मैच आगे नहीं बढ़ पाया।

विल मलाजुक की यह पारी न केवल टीम की जीत के लिए निर्णायक साबित हुई, बल्कि U19 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने के रिकॉर्ड के रूप में भी दर्ज हो गई।

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी