TVS Motor ने भारतीय बाजार में अपनी पहली एडवेंचर बाइक Apache RTX 300 लॉन्च कर दी है, जो अब Royal Enfield Scram 440, KTM 250 Adventure और Yezdi Adventure जैसी बाइक्स को कड़ी टक्कर देगी। यह बाइक 299.1cc इंजन, चार राइड मोड्स, और एडवांस फीचर्स के साथ आई है। इसकी शुरुआती कीमत 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस बाइक को खास तौर पर एडवेंचर राइड्स और आरामदायक सफर के लिए डिजाइन किया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में और अधिक विस्तार से।
इंजन और परफॉर्मेंस
नई TVS Apache RTX 300 को कंपनी के RT-XD4 इंजन प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो शानदार रेस परफॉर्मेंस और लंबी राइड्स के लिए आराम का बेहतरीन मिश्रण है। इस बाइक में 299.1cc का सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन है, जो 36PS की पावर और 28.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच से लैस है।
यह बाइक चार राइड मोड्स – Urban, Rain, Tour, और Rally के साथ आती है, जिससे राइडर को सड़कों और मौसम के हिसाब से बाइक का परफॉर्मेंस कस्टमाइज करने की सुविधा मिलती है।
also read: Google ने लॉन्च किया नया फीचर: अब पासवर्ड भूलने या फोन…
हैंडलिंग और सस्पेंशन
Apache RTX 300 में इनवर्टेड कार्ट्रिज फोर्क (फ्रंट) और मोनो-ट्यूब फ्लोटिंग पिस्टन (रियर) सस्पेंशन दिया गया है, जो हैंडलिंग को बेहतरीन बनाता है। बाइक का लाइटवेट स्टील ट्रेलिस फ्रेम उसे मजबूती और संतुलन प्रदान करता है, वहीं लो सीट हाइट और बेहतर पावर-टू-वेट रेशियो के कारण यह बाइक हर तरह के रास्तों, जैसे शहर की सड़कों से लेकर पहाड़ी ट्रैक तक, पर आसानी से चलती है।
डिजाइन
डिजाइन के मामले में Apache RTX 300 पूरी तरह से रैली-इंस्पायर्ड है। इसमें I-शेप LED हेडलाइट, LED इंडिकेटर्स, मस्कुलर फ्यूल टैंक, ट्रांसपेरेंट विंडस्क्रीन और बीक-स्टाइल फ्रंट दिया गया है। यह बाइक 5 शानदार रंगों – Pearl White, Viper Green, Lighting Black, Metallic Blue और Tarn Bronze में उपलब्ध है। हर रंग में मैट और ग्लॉसी टेक्सचर का बेहतरीन मिश्रण है, जो Apache का रेड सिग्नेचर हाइलाइट इसे स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देता है।
फीचर्स
TVS ने इस बाइक में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इसमें फुल-कलर TFT डिस्प्ले है, जो कॉल और SMS अलर्ट, GoPro कंट्रोल, और मैप मिररिंग जैसी स्मार्ट सुविधाओं से लैस है। सुरक्षा और कंट्रोल के लिए बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल (दो मोड्स), ABS मोड्स (Rally, Urban, Rain), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स Apache RTX 300 को अपने सेगमेंट की सबसे एडवांस और फीचर-रिच एडवेंचर बाइक बनाते हैं।