संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने साइलेंट अब्यूज पर जताई अपनी राय, कहा- असली रिश्ते दर्द से नहीं सिखाते

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने साइलेंट अब्यूज पर जताई अपनी राय, कहा- असली रिश्ते दर्द से नहीं सिखाते

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने साइलेंट अब्यूज पर इंस्टाग्राम पोस्ट किया, कहा- असली रिश्ते दर्द से नहीं सिखाते, बातचीत ही समाधान है।

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी एक्टिविटी के कारण चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने साइलेंट अब्यूज (Silent Abuse) को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। त्रिशाला, जो अमेरिका में रहती हैं और साइकोलॉजिस्ट हैं, ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि कई बार रिश्तों में कुछ लोग अपनी फीलिंग्स को व्यक्त करने के बजाय चुप्पी को अपनाते हैं।

also read: नूपुर सेनन ने बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन से की सगाई, शेयर की…

साइलेंट अब्यूज पर त्रिशाला दत्त की पोस्ट

त्रिशाला ने लिखा कि कई बार यह चुप्पी सजा देने का माध्यम बन जाती है। उनका कहना है, “साइलेंस का इस्तेमाल इस तरह किया जाता है कि आपकी आवाज खतरनाक लगती है। यह अब्यूज है और इसे सही माना नहीं जा सकता। असली रिश्ते आपको दर्द के जरिए नहीं सिखाते, वे बात करके समस्याओं को हल करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि अगर चुप्पी खुद को शांत करने के लिए अपनाई जाए और उसके बाद बातचीत की जाए, तो ऐसे रिश्ते लंबे समय तक टिकते हैं। त्रिशाला ने अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा, “मुझे कभी-कभी खुद को शांत करने के लिए कुछ घंटे चाहिए होते हैं, ताकि मैं कुछ ऐसा न कह दूँ जिससे किसी को दर्द पहुंचे। जो चुप्पी आपके नर्वस सिस्टम को प्रोटेक्ट करती है, वह आत्म-सम्मान है। वहीं जो चुप्पी किसी और को सजा देने के लिए होती है, वह पावर प्ले है।”

त्रिशाला दत्त की पर्सनल लाइफ

त्रिशाला दत्त, संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋता शर्मा की बेटी हैं। ऋता की 1996 में ब्रेन ट्यूमर के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद संजय दत्त ने 2008 में मान्यता दत्त से शादी की। संजय और मान्यता दत्त के जुड़वा बच्चे इकरा और शाहरान दत्त हैं।

त्रिशाला का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा और कई लोगों ने उनके विचारों को सराहा है।

Related posts

मदर्स डे पर सलमान खान का इमोशनल पोस्ट वायरल, सलमा खान और हेलेन के साथ अनसीन तस्वीरें शेयर कर लुटाया प्यार

‘द रॉयल्स 2’ से बाहर हुईं भूमि पेडनेकर? पहले सीजन में हुई थी भारी ट्रोलिंग, मेकर्स ने बताई असली वजह

तृषा कृष्णन का भावुक वीडियो वायरल: विजय के कथित शपथ ग्रहण पर दिखीं इमोशनल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल