इन 5 बॉलीवुड जोड़ों के लिए होगी पहली HOLI, एक ने सिर्फ 28 दिन पहले की थी शादी

इन 5 बॉलीवुड जोड़ों के लिए होगी पहली HOLI, एक ने सिर्फ 28 दिन पहले की थी शादी

HOLI का जश्न शुरू होने में कुछ ही घंटे बाकी हैं। आज हम आपको उन बॉलीवुड जोड़ों के बारे में बताएंगे जो शादी के बाद अपनी पहली HOLI मनाने जा रहे हैं।

HOLI का रंगों से भरा उत्सव आने में सिर्फ दो दिन बाकी है। यह एक ऐसा त्योहार है, जिसे हर कोई खुशी से मनाना पसंद करता है। बॉलीवुड सितारे भी इस जश्न में खासा सुर्खियां बटोरते हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसे जोड़े हैं, जिन्होंने हाल ही में शादी की है और इस बार अपनी पहली HOLI मनाने जा रहे हैं। आज हम आपको उन्हीं सेलिब्रिटी कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर खान ने जून 2024 में शादी की थी। दोनों ने सिविल मैरिज के बाद एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था। यह कपल भी इस साल अपनी पहली HOLI का जश्न मनाने के लिए तैयार है।

बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर के लिए भी यह उनकी शादी के बाद पहली होली होगी। पिछले महीने, वैलेंटाइन डे के अवसर पर, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी से शादी की थी। अब, महज 28 दिन बाद, यह कपल अपनी पहली होली का जश्न मनाने के लिए तैयार है।

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी भी इस सूची में शामिल हैं। उन्होंने पिछले साल सितंबर 2024 में अभिनेता सिद्धार्थ के साथ गुपचुप शादी रचाई थी। अदिति ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर फैंस को सरप्राइज दिया था। इस साल, यह प्यारा कपल अपनी पहली HOLI मनाने जा रहा है।

साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य और अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला ने दिसंबर 2024 में विवाह किया था। शादी के बाद यह उनकी पहली होली होगी, जो इस कपल के लिए बेहद खास रहने वाली है।

अभिनेत्री कीर्ति सुरेश इस साल अपने पति के साथ पहली होली मनाने वाली हैं। उन्होंने दिसंबर 2024 में एंथनी थाटिल के साथ पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी, जिसके बाद साउथ इंडियन परंपराओं के अनुसार भी उनका विवाह संपन्न हुआ था।

Related posts

द 50: रिद्धिमा पंडित और कृष्णा श्रॉफ के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा, फैंस में छिड़ी नेपोटिज्म बहस

‘तेरे नाम’ री-रिलीज: सलमान खान लौटे राधे भैया बनकर, 23 साल बाद फिल्म हुई री-रिलीज

‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर हाईकोर्ट ने क्यों लगाया स्टे? मेकर्स को बड़ा झटका