सलमान खान के शो में इस बार होगा AI का धमाल, क्या पहली बार इंसानी कंटेस्टेंट्स के साथ नजर आएगा एक रोबोट?

सलमान खान के शो में इस बार होगा AI का धमाल, क्या पहली बार इंसानी कंटेस्टेंट्स के साथ नजर आएगा एक रोबोट?

सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ एक बार फिर से सुर्खियों में है, और इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार शो में कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। खबरों के मुताबिक, इस सीज़न में पहली बार एक AI रोबोट कंटेस्टेंट के रूप में हिस्सा ले सकता है।

बताया जा रहा है कि इस बार AI की पहली इंटरेक्टिव रोबोट डॉल ‘हबूबू’ बिग बॉस के घर में एंट्री ले सकती है। यह वही हबूबू है जिसने हाल ही में पॉप मार्ट की मशहूर डॉल ‘लाबूबू’ की जगह ली है। अगर ये खबर सच साबित होती है तो यह बिग बॉस के इतिहास में पहली बार होगा जब इंसानों के साथ एक रोबोट भी घर का हिस्सा बनेगा। माना जा रहा है कि मेकर्स इस रोबोट डॉल के जरिए शो में एक नया और दिलचस्प मोड़ लाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हबूबू डॉल की खासियतें क्या हैं?
‘हबूबू’ डॉल इंडियन ऑनलाइन मार्केट में तेजी से पॉपुलर हो रही है। इसे भावनात्मक रूप से इंसानों से भी ज्यादा समझदार बताया गया है। 16 साल की इस डॉल को खाना बनाना, घर की सफाई करना भी आता है। इसकी आवाज मधुर है और यह हिंदी समेत आठ भाषाओं में संवाद कर सकती है। इसका शरारती अंदाज और स्टाइल भी लोगों को आकर्षित करता है।

किन सेलेब्स को भेजा गया ऑफर?
इस बार शो के लिए कई चर्चित नामों से संपर्क किया गया है। इनमें ‘द ट्रैटर्स’ फेम एलनाज नौरोजी, लक्ष्य चौधरी, फैसल शेख, कनिका मान, डिनो जेम्स, जन्नत जुबैर, यूलिया वंतूर, फैसल खान, पारस कलनावत और रीम शेख शामिल हैं।

AI ,बिग बॉस 19 इस बार केवल विवादों या ड्रामे से नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी के धमाके से भी दर्शकों का ध्यान खींचने वाला है। यदि हबूबू की एंट्री होती है, तो यह शो की दिशा ही बदल सकती है।

Related posts

तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद वीर पहाड़िया फिर चर्चा में, मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हुई तस्वीरें

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट की सगाई, मंगेतर ईशान के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग पर भड़कीं पत्रलेखा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब