IPL 2025 के दौरान इस टीम ने बदला अपना कप्तान, T20 वर्ल्ड कप तक नए कप्तान के हाथों में रहेगी टीम की कमान।

IPL 2025 के दौरान इस टीम ने बदला अपना कप्तान, T20 वर्ल्ड कप तक नए कप्तान के हाथों में रहेगी टीम की कमान।

IPL 2025 के दौरान बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने अपनी T20 टीम की कप्तानी में बदलाव किया है। अब विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास टीम की कमान संभालेंगे, जो नजमुल हसन शांतो की जगह लाए गए हैं। साथ ही, ऑफ स्पिनर महेदी हसन को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

भारत में IPL 2025 का रोमांच जारी है और लीग के 18वें सीजन में इस समय ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले जा रहे हैं। अब तक दो टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं, जबकि आठ टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जोर लगा रही हैं। इसी बीच बांग्लादेश क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 4 मई को घोषणा करते हुए बताया कि लिटन दास को टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। वह इस भूमिका को 2026 में भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप तक निभाएंगे। लिटन ने नजमुल हसन शांतो की जगह ली है, जिन्होंने साल की शुरुआत में कप्तानी छोड़ दी थी। साथ ही, ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

लिटन दास अपनी कप्तानी की शुरुआत 17 से 19 मई तक यूएई के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टी20 सीरीज से करेंगे। इसके बाद, 25 मई से 3 जून तक वह पाकिस्तान के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेंगे। जून में, लिटन दास भारत के खिलाफ चुनौती पेश करेंगे। इस साल अगस्त में, भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी, जहां उसे 3-3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है।

लिटन दास के लिए टी20 सीरीज में टीम इंडिया के खिलाफ एक बड़ी चुनौती होगी। इससे पहले, लिटन दास बांग्लादेश के लिए सभी फॉर्मेट में कप्तानी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में बांग्लादेश ने 11 मैच खेले, जिनमें से 4 में हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे पर टीम की कमान संभाली थी, जहां उनके नेतृत्व में बांग्लादेश ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की थी।

Related posts

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने, पोलार्ड का तोड़ा रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान: पाकिस्तान-बांग्लादेश सीरीज के लिए नया स्क्वॉड घोषित, कई युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

RCB vs MI 1st Innings Highlights: तिलक वर्मा और नमन धीर की शानदार पारियां, मुंबई इंडियंस ने RCB को दिया 167 रनों का लक्ष्य