Friday, August 28, 2026

‘Thama ‘ में आयुष्मान से टक्कर लेगा यह एक्टर, 5 एकड़ में बना भव्य सेट, जबरदस्त होगी भिड़ंत

by editor
'Thama ' में आयुष्मान से टक्कर लेगा यह एक्टर, 5 एकड़ में बना भव्य सेट, जबरदस्त होगी भिड़ंत

आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म Thama की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इसमें एक जाने-माने अभिनेता की एंट्री हुई है, जो वेयरवोल्फ के किरदार में नजर आएंगे और वैम्पायर बने आयुष्मान खुराना से टक्कर लेंगे।

हिंदी सिनेमा के मशहूर प्रोड्यूसर दिनेश विजान अपनी हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं। भेड़िया, मुंज्या और स्त्री 2 के बाद अब वह अपनी नई फिल्म ‘Thama ‘ पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म की घोषणा मेकर्स ने पिछले साल ही की थी, जिसमें आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

दिनेश विजान की आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म में आयुष्मान खुराना वैम्पायर की भूमिका में नजर आएंगे। अब फिल्म में एक और बड़े बॉलीवुड स्टार की एंट्री हुई है, जो आयुष्मान से जोरदार टक्कर लेंगे। यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि वरुण धवन हैं, जो पहले ही दिनेश विजान की फिल्म भेड़िया में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं।

‘Thama ‘ में वरुण धवन की एंट्री

दिनेश विजान अपनी हॉरर फिल्मों को आपस में जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। पहले भेड़िया में स्त्री की एंट्री हुई थी, फिर स्त्री 2 में वरुण धवन का कैमियो देखने को मिला। अब वरुण ‘Thama ‘ में भी नजर आएंगे, जहां वह वेयरवोल्फ के रूप में वैम्पायर बने आयुष्मान खुराना से मुकाबला करेंगे।

फिल्म की शूटिंग फिलहाल मुंबई के एक बड़े स्टूडियो में चल रही है, जहां वरुण ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की। ‘Thama ‘ में आयुष्मान और वरुण के बीच एक हाई-इंटेंसिटी एक्शन सीन फिल्माया गया है। यह लड़ाई बेहद रोमांचक होगी और इसे हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस में से एक माना जा रहा है।

5 एकड़ में बना भव्य सेट

मेकर्स ने वरुण धवन और आयुष्मान खुराना के खास एक्शन सीक्वेंस को भव्य बनाने के लिए पूरी मेहनत झोंक दी है। इसके लिए 5 एकड़ में एक भव्य सेट बनाया गया है। यह इस हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का अब तक का सबसे महंगा सीक्वेंस होगा, जिस पर दुनिया के कुछ बेहतरीन वीएफएक्स आर्टिस्ट काम कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी ‘Thama ‘?

‘Thama ‘ में आयुष्मान खुराना के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।

You may also like

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम