महादेव पर बने ये 5 हिट Bhojpuri songs, बताएं आपको इनमें से कौन सा सबसे ज्यादा पसंद है?

by editor
महादेव पर बने ये 5 हिट भोजपुरी गाने, बताएं आपको इनमें से कौन सा सबसे ज्यादा पसंद है?

Bhojpuri songs : सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा और इसी के साथ शिव भक्तों की श्रद्धा और भक्ति का दौर भी शुरू हो जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी भोजपुरी सिंगर्स सावन स्पेशल गानों की झड़ी लगाने में जुटे हैं। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव जैसे बड़े नाम पहले भी भोलेनाथ पर कई सुपरहिट भजन गा चुके हैं, जो हर सावन में फैंस के दिलों-दिमाग में गूंजते रहते हैं। चलिए नजर डालते हैं उन 5 खास Bhojpuri songs पर, जो महादेव को समर्पित हैं और हर साल सावन में खूब सुने जाते हैं।

1. जागी ए बाबा
इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने मिलकर गाया था और इसे जेपी स्टार पिक्चर्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। रौशन सिंह विश्वास द्वारा लिखे गए इस भक्ति गीत को सरगम आकाश ने संगीतबद्ध किया था। पवन सिंह की भावपूर्ण परफॉर्मेंस ने इसे खास बना दिया, और अब तक इसे 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

2. ए भोले बाबा
पवन सिंह का यह गाना सावन में जबरदस्त हिट रहा था। इसे मां अम्मा फिल्म्स भक्ति यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। गाने में पवन सिंह के साथ प्रियंका महाराज दिखाई दी थीं। इस गीत के बोल विजय चौहान ने लिखे और संगीत विक्की वॉक्स का था। इस वीडियो को डायरेक्ट किया था रवि पंडित ने। अब तक इसे 37 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

3. जय जय शिव शंकर
खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की आवाज में यह गीत काफी लोकप्रिय रहा। इसे सारेगामा हम भोजपुरी भक्ति यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। गाने में खेसारी के साथ श्वेता महारा नजर आई थीं। अजीत मंडल ने इसके बोल लिखे और शुभम राज ने इसका संगीत तैयार किया। इस गाने की धुन पुराने हिट गाने जय जय शिव शंकर की याद दिलाती है।

4. माथ पे महादेव
नीलकमल सिंह का यह भक्ति गीत दो साल पहले रिलीज हुआ था और इसे भी सारेगामा हम भोजपुरी भक्ति चैनल पर अपलोड किया गया था। इसमें नीलकमल सिंह के साथ सृष्टि उत्तराखंडी नजर आई थीं। संगीत आया शर्मा का था और गीत लिखा था आशुतोष तिवारी ने।

5. सावन में नागिन
अरविंद अकेला कल्लू और दिवंगत एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे पर फिल्माया गया यह गाना 2021 में आया था। इसे भोजपुरी भक्ति लाइव चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने को अरविंद अकेला और अंजली भारती ने गाया था। गीतकार थे आशुतोष तिवारी और संगीत दिया था प्रियांशु सिंह ने, जबकि निर्देशन किया था आर्यन देव ने। गाने में कल्लू का अनोखा अंदाज दर्शकों को खूब भाया।

You may also like

‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…”