OTT : 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है, जहां कई फिल्मों ने ऑस्कर 2025 में बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। आइए जानते हैं उन 5 फिल्मों के नाम जो इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित हुई हैं।
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2025 के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है, जहां कई फिल्मों ने प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किए हैं। इस लिस्ट में अनोरा, द ब्रूटलिस्ट, ड्यून पार्ट 2, Emilia Perez और Wicked जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। खास बात यह है कि इन पांचों फिल्मों को आप घर बैठे OTT पर देख सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये ऑस्कर विजेता फिल्में किस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।
अनोरा
यह फिल्म एक सेक्स वर्कर की कहानी पर आधारित है और इसने सबसे ज्यादा 5 ऑस्कर अवॉर्ड जीते हैं। अनोरा को आप ZEE5 पर देख सकते हैं, वहीं 17 मार्च 2025 से यह Jio Hotstar पर भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
द ब्रूटलिस्ट
साल 2024 में रिलीज़ हुई यह ड्रामा फिल्म ऑस्कर 2025 में तीन अवॉर्ड जीतने में सफल रही। एंड्रियन ब्रॉडी द्वारा अभिनीत इस फिल्म को OTT पर देखने के लिए Amazon Prime Video पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
ड्यून: पार्ट 2
यह बेहतरीन साइंस-फिक्शन फिल्म दुनियाभर में दर्शकों की खूब सराहना बटोर चुकी है। ड्यून: पार्ट 2 ने बेस्ट साउंड और बेस्ट विजुअल्स के लिए दो ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब यह फिल्म OTT पर भी दर्शकों का दिल जीत रही है। आप इसे Jio Cinema पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
Emilia Perez
यह एक म्यूजिकल थ्रिलर फिल्म है, जो तीन महिलाओं की कहानी को दर्शाती है। ऑस्कर 2025 में इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो अवॉर्ड अपने नाम किए। इसका निर्देशन Jacques Audiard ने किया था। यदि आप इस ऑस्कर विजेता फिल्म को देखना चाहते हैं, तो यह Amazon Prime Video पर उपलब्ध है।
Wicked
ऑस्कर विजेता Wicked एक फैंटेसी म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है, जिसने दुनियाभर में काफी सुर्खियां बटोरीं। इस फिल्म का निर्देशन जोन एम. चू ने किया है। Wicked ने बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन और बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन के लिए दो ऑस्कर अवॉर्ड जीते हैं। आप इसे Amazon Prime Video पर देख सकते हैं, वहीं यह 22 मार्च 2025 से Jio Hotstar पर भी उपलब्ध होगी।