Housefull 5 टीजर: अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Housefull 5’ का टीजर रिलीज हो गया है. 18 सितारों और एक मास्क पहने हुए खूनी के साथ यह फिल्म दर्शकों को धूम मचाने वाली है. 1 मिनट 16 सेकंड के इस टीजर में सभी सितारों से परिचय कराया गया है. इस इंट्रोडक्शन में जिन 5 एक्टर्स ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, आइए जानते हैं वो कौन हैं?
पहले ‘स्काईफोर्स’, फिर ‘केसरी चैप्टर 2’… और अब बारी है ‘Housefull 5’ की, जिसका धमाकेदार टीजर आ चुका है. साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म के 1 मिनट 16 सेकंड के टीजर में 18 सितारों की झलक देखने को मिलती है. सभी का अलग अंदाज है, लेकिन 5 एक्टर्स ने सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया. फिल्म की कहानी एक क्रूज पर आधारित है, जहां मस्ती और पार्टी का माहौल है, लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब एक मर्डर हो जाता है. सवाल ये है कि क्रूज में किसका खून हुआ और वह मर्डर किसने किया? फिल्म की कहानी इसी रहस्य के इर्द-गिर्द घूमती है.
टीजर की शुरुआत समंदर में एक क्रूज के दृश्य से होती है, जहां पूल पार्टी चल रही होती है. भारत की सबसे बड़ी फ्रैंचाइजी ‘Housefull 5’ में कई स्टार्स नजर आ रहे हैं. ‘लाल परी, लाल परी’ गाने के साथ अक्षय कुमार की एंट्री होती है, और वह अपने खास अंदाज में दिखाई देते हैं. यह फिल्म 2 जून को रिलीज होगी, जिसे तरुण मन्सुखानी ने डायरेक्ट किया है.
टीजर में अक्षय कुमार के बाद रितेश देशमुख की एंट्री होती है, और फिल्म में अभिषेक बच्चन भी नजर आते हैं, जिनके लुक में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है. फिर बारी आती है एक्ट्रेसेस की, जिसमें जैकलीन फर्नांडीस, सोनम बाजवा, और नरगिस फाखरी के बाद फरदीन खान भी दिखाई देते हैं. श्रेयस तलपड़े एक बिजनेसमैन के लुक में सूट-बूट में नजर आते हैं, जो उनका अलग अंदाज पेश करते हैं. इसके बाद चित्रांगदा सिंह और डीनो मोरिया की एंट्री भी होती है.
फिल्म में चंकी पांडे वही पुराने अंदाज में नजर आए हैं, और जॉनी लीवर वर्दी में दिखाई देते हैं, जिनकी परफॉर्मेंस ने टीजर में सबसे ज्यादा इम्प्रेशन डाला. निकितन और सौंदर्या शर्मा भी फिल्म का हिस्सा हैं, वहीं एक्टर रंजीत की भी शानदार एंट्री हुई है. इसके अलावा जैकी श्रॉफ और संजय दत्त भी दिखाई देते हैं, लेकिन नाना पाटेकर ने माहौल सेट कर दिया है, वह माथे पर चंदन लगाए बाबा के रूप में नजर आ रहे हैं. टीजर देखकर फैन्स फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार दे रहे हैं.
अब सवाल है कि किसका मर्डर हुआ? क्रूज में एक किलर है जो किसी का खून करता दिख रहा है, और Housefull 5 की टीम के सामने एक शख्स कांच की टेबल पर गिरता हुआ दिख रहा है. हालांकि, फिल्म में मर्डर का शिकार होने वाला शख्स रंजीत को माना जा रहा है. इस किलर कॉमेडी को दर्शक कितनी सराहना करेंगे, यह तो देखने की बात होगी, लेकिन अक्षय कुमार, जॉनी लीवर, रंजीत, नाना पाटेकर, और खूनी मास्क वाले आदमी की एंट्री ने सबसे ज्यादा धमाल मचाया, जबकि बाकी स्टार्स की एंट्री थोड़ी हल्की लगी.