इन 3 भोजपुरी सितारों ने राजनीति में मचाया धमाल, अब Pawan Singh की बारी!

by editor
इन 3 भोजपुरी सितारों ने राजनीति में मचाया धमाल, अब Pawan Singh की बारी!

Pawan Singh ने घोषणा की है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उनसे पहले भी कई भोजपुरी सितारे राजनीति में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। यहां जानिए उन सितारों की लिस्ट।

भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक Pawan Singh ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। जमशेदपुर में उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अब उनका अगला लक्ष्य बिहार विधानसभा चुनाव होगा। जब उनसे भाजपा से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि इस पर फैसला समय आने पर ही होगा और फिलहाल वह कुछ भी स्पष्ट नहीं कह सकते। गौरतलब है कि Pawan Singh से पहले भी कई भोजपुरी सितारे राजनीति में अपनी पहचान बना चुके हैं। यहां जानिए उन सितारों की पूरी लिस्ट।

रवि किशन
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके रवि किशन अब राजनीति में भी सक्रिय हैं। उनका राजनीतिक सफर उनके फिल्मी करियर की तरह ही सफल रहा है। वह दो बार भाजपा से सांसद रह चुके हैं और अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। गोरखपुर सीट से भाजपा सांसद के रूप में निर्वाचित रवि किशन पहले कांग्रेस में थे। उन्होंने 2014 में जौनपुर से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था।

मनोज तिवारी
मनोज तिवारी की राजनीति में भी लंबी पृष्ठभूमि रही है। वर्तमान में भाजपा सांसद मनोज तिवारी पहले समाजवादी पार्टी से जुड़े थे। 2009 में उन्होंने गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, जहां योगी आदित्यनाथ के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया और तीन बार सांसद बने। वह फिलहाल उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं। साथ ही, उन्हें दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरे के रूप में भी देखा गया था।

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’
भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव, जिन्हें ‘निरहुआ’ के नाम से जाना जाता है, 2019 में भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने समाजवादी पार्टी की परंपरागत सीट से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, हालांकि पहली बार में उन्हें हार मिली। लेकिन बाद में उपचुनाव में उन्होंने जीत हासिल की और सांसद बने। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप