दिल्ली में सरकार नहीं, बल्कि फुलेरा जैसी पंचायत चलाई जा रही है,AAP नेता सौरभ भारद्वाज का BJP पर तीखा प्रहार।

दिल्ली में सरकार नहीं बल्कि फुलेरा की पंचायत जैसे हालात हैं ,AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने BJP सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पुराने वाहनों को जब्त करने और मानसून के बीच कृत्रिम वर्षा कराने जैसे फैसलों को लेकर भाजपा की तीखी आलोचना की।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में जिस तरह पेट्रोल पंपों पर पुराने वाहन जब्त किए जा रहे हैं, उससे कर्मचारियों और वाहन मालिकों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पुराने वाहनों को हटाने का कोई और व्यावहारिक तरीका नहीं था? पेट्रोल पंप मालिकों के संगठन ने भी इस नीति को अव्यावहारिक बताया है।

बारिश के मौसम में कृत्रिम वर्षा के पायलट प्रोजेक्ट पर तंज कसते हुए उन्होंने पूछा कि जब दिल्ली में पहले से ही रोज बारिश हो रही है तो ऐसी परियोजना की जरूरत ही क्या है? उन्होंने इसे अफसरों की गैर-व्यावहारिक सोच करार दिया और कहा कि ऐसी योजनाएं तो फुलेरा की पंचायत में भी नहीं बनाई जातीं।

सड़क मरम्मत को लेकर भी भारद्वाज ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केवल छोटे गड्ढों को भरने का दिखावा किया गया, जबकि बड़े गड्ढों को नजरअंदाज कर दिया गया। उनका आरोप था कि भाजपा अगले पांच साल तक बहाने बनाकर केवल केजरीवाल सरकार को दोष देती रहेगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जब शीला दीक्षित की सरकार के खिलाफ सत्ता में कदम रखा था, तब कभी पिछली सरकार को दोष देकर काम टाला नहीं। लेकिन अब की BJP सरकार केवल दोषारोपण और आलोचना में लगी हुई है, काम करने की न तो नीयत है और न ही योग्यता।

Related posts

महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान, संजय सिंह ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली MCD मेयर चुनाव 29 अप्रैल को, राजनीतिक सरगर्मी तेज; डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमिटी पर भी फैसला

ED छापेमारी पर AAP-BJP टकराव तेज: केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना, पूछा– “क्या एक रुपया भी मिला?”