England के बल्लेबाज ने सिर्फ 47 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, अकेले दम पर 11 छक्के लगाकर दिलाई टीम को जीत।

England के बल्लेबाज ने सिर्फ 47 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, अकेले दम पर 11 छक्के लगाकर दिलाई टीम को जीत।

T20 ब्लास्ट के एक मुकाबले में England के 24 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने जबरदस्त अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 47 गेंदों में शतक ठोक दिया। उन्होंने 231 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत एसेक्स की टीम ने 220 रन का बड़ा लक्ष्य 4 विकेट रहते और 6 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

इस विस्फोटक बल्लेबाज ने अकेले दम पर 11 छक्के और 11 चौके जड़कर विपक्षी गेंदबाजों को बैकफुट पर डाल दिया। इंग्लैंड ए टीम का हिस्सा रह चुके जॉर्डन कॉक्स ने केवल बाउंड्रीज़ से ही 110 रन जुटाए और 60 गेंदों में नाबाद 139 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।

हैंपशर की पारी और कॉक्स का जवाब
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए हैंपशर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 220 रन बनाए। ओपनर टोबी अल्बर्ट ने 55 गेंदों में 84 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 1 छक्का शामिल था। हिल्टन कार्टराइट ने 23 गेंदों में 56 रन और टॉम प्रेस्ट ने 24 गेंदों में 41 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। एसेक्स की ओर से मैकेंजी जोन्स और सिमोन हार्मर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मोहम्मद आमिर को एक विकेट मिला।

कॉक्स की एकतरफा पारी
जवाब में, एसेक्स की शुरुआत भले ही साधारण रही, लेकिन जॉर्डन कॉक्स की शानदार पारी ने पूरी कहानी ही बदल दी। अन्य बल्लेबाज ज़्यादा रन नहीं बना सके, फिर भी कॉक्स की आक्रामक बल्लेबाजी ने अकेले दम पर टीम को जीत दिला दी। उनकी पारी ने यह साबित कर दिया कि एक खिलाड़ी भी पूरे मैच का रुख बदल सकता है। इस बेहतरीन प्रदर्शन ने क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों को चौंका दिया और सोशल मीडिया पर भी कॉक्स की तारीफों का दौर शुरू हो गया।

Related posts

IPL इतिहास में केएल राहुल का रिकॉर्ड: तीन अलग-अलग टीमों के लिए 1,000+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

IPL 2028 में बड़ा बदलाव, अब 74 नहीं खेले जाएंगे 94 मैच, फैंस को मिलेगा ज्यादा रोमांच

टीम इंडिया टी20 कप्तानी में बड़ा बदलाव? सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को मिल सकती है कमान