Saturday, April 18, 2026

भारत में स्मार्टफोन की मांग में इजाफा हुआ है और Vivo ने अपना पहला स्थान कायम रखा है।

by editor
भारत में स्मार्टफोन की मांग में इजाफा हुआ है और Vivo ने अपना पहला स्थान कायम रखा है।

Vivo :-देश में इस साल की दूसरी छमाही में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में साल-दर-साल आधार पर 7.3% की वृद्धि दर्ज की गई। पहली छमाही में करीब 7 करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट हुई थी, जो 0.9% की मामूली बढ़त थी। मार्केट में चीन की Vivo ने लगातार छठी तिमाही में अपना पहला स्थान बनाए रखा।

 दूसरी तिमाही में लगभग 3.7 करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट हुई, जो 7.3% की सालाना वृद्धि है। इसके पीछे नए लॉन्च और पुराने मॉडलों की कीमतों में कटौती मुख्य कारण रहे। हालांकि, कमजोर कंज्यूमर डिमांड और औसत बिक्री मूल्य (ASP) बढ़ने के चलते इस साल मार्केट रिकवरी धीमी रहने की संभावना है।

पहली छमाही में अमेरिकी कंपनी Apple ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए लगभग 59 लाख यूनिट्स की शिपमेंट की, जो सालाना 21.5% की वृद्धि है। इस दौरान iPhone 16 सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा, जिसकी कुल शिपमेंट्स में 4% हिस्सेदारी रही।

मार्केट शेयर में 21% हिस्सेदारी के साथ Samsung दूसरे स्थान पर रहा। उसकी Galaxy A, M और F सीरीज को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, साथ ही Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 और Z Flip 7 FE जैसे नए फोल्डेबल मॉडल्स को लॉन्च करने के 48 घंटों के भीतर 2.10 लाख प्री-ऑर्डर मिले।

तीसरे स्थान पर Oppo रहा, जिसके K13 और A5x मॉडल्स की बिक्री अधिक रही। वहीं, एंट्री-लेवल सेगमेंट (100 डॉलर से कम) में सालाना आधार पर 22.9% की बढ़त दर्ज की गई।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा