‘The 50 Contestants’: 29 कंफर्म सेलेब्स का नाम हुआ जारी, 21 की लिस्ट जल्द होगी, 50 सितारे एक महल में होंगे कैद

‘The 50 Contestants’: 29 कंफर्म सेलेब्स का नाम हुआ जारी, 21 की लिस्ट जल्द होगी, 50 सितारे एक महल में होंगे कैद

The 50 Contestants: द 50 रिएलिटी शो के 29 कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम हुए जारी, बाकी 21 की घोषणा जल्द, 50 सितारे एक महल में खेलेंगे गेम और सर्वाइव करेंगे।

The 50 Contestants: टीवी और डिजिटल दुनिया में एक नया रिएलिटी शो ‘द 50’ आने वाला है, जिसे लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्साह देखा जा रहा है। कलर्स चैनल पर यह शो जल्द ही प्रसारित होगा। हालांकि, शो का फुल कॉन्सेप्ट अभी पूरी तरह से सामने नहीं आया है, लेकिन फैंस में कुतूहल लगातार बढ़ता जा रहा है।

कंफर्म हुए 29 कंटेस्टेंट्स

‘द 50’ के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर 50 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट शेयर की गई है। अब तक 29 सेलेब्स के नाम सार्वजनिक किए जा चुके हैं। इसमें शामिल हैं: मोनेलिसा ठाकुर, विक्रांत सिंह, शाइनी दोशी, दुष्यंत कुकरेजा, चाय विद अहमद, रूद्र राणा, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, नीलम गिरी, चाहत पांडे, दिग्विजय राठी, श्रुतिका अर्जुन, लवकेश कटारिया, प्रिंस नरूला, लक्ष्य कौशनक, रजत दलाल, हर्ष अरोड़ा, रुषाली यादव, रिद्धि डोगरा, करण पटेल, मिस्टर फैजू, दिव्या अग्रवाल, बसीर अली, मृदुल तिवारी, अभिषेक बजाज, अविनाश मिश्रा, प्रतीक सेजपाल, निक्की तंबोली, उर्फी जावेद और उर्वशी ढोलकिया। बाकी 21 कंटेस्टेंट्स के नाम अभी सार्वजनिक नहीं हुए हैं, लेकिन जल्द ही इनकी घोषणा की जाएगी।

also read: रेमो डिसूजा रंगदारी मामला: अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी…

शो की खास बातें

‘द 50’ में टीवी के पॉपुलर सितारे, बॉलीवुड कलाकार और कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स एक साथ हिस्सा लेंगे। यह शो जियो हॉटस्टार और कलर्स पर 1 फरवरी से प्रसारित होगा। इस शो के प्रमोशन में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भी नजर आए। हालांकि, शो का असली होस्ट अभी तक मेकर्स की तरफ से गोपनीय रखा गया है।

कंटेस्टेंट्स को इस रिएलिटी शो में स्ट्रेटेजी के तहत गेम खेलना होगा और सर्वाइव करना होगा। यह शो इंटरनेशनल सीरीज ‘Los 50’ का इंडियन एडाप्शन है, जिसमें 50 सेलेब्स एक महल में एक साथ रहेंगे। शो की शूटिंग मुंबई के मड आइलैंड में हुई है और रॉयल सेट तैयार किया गया है।

Related posts

तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद वीर पहाड़िया फिर चर्चा में, मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हुई तस्वीरें

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट की सगाई, मंगेतर ईशान के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग पर भड़कीं पत्रलेखा, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब