Team India ने ओवल टेस्ट में शानदार और रोमांचक जीत दर्ज कर इंग्लैंड की अकड़ को चकनाचूर कर दिया, साथ ही सीरीज को बराबरी पर खत्म किया।

Team India ने ओवल टेस्ट में शानदार और रोमांचक जीत दर्ज कर इंग्लैंड की अकड़ को चकनाचूर कर दिया, साथ ही सीरीज को बराबरी पर खत्म किया।

ओवल टेस्ट में Team India ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए इंग्लैंड के घमंड को चकनाचूर कर दिया। हैरी ब्रूक और जो रूट की शानदार शतकीय पारियों के दम पर इंग्लैंड जीत की दहलीज पर था, लेकिन अंतिम सेशन में प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी ने मैच का रुख पलट दिया और फिर आखिरी दिन मोहम्मद सिराज ने इंग्लिश पारी को ढेर कर भारत को रोमांचक जीत दिला दी।

सिराज और प्रसिद्ध की घातक वापसी
ओवल के मैदान पर टीम इंडिया ने 6 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। सिराज ने मैच में कुल 9 विकेट (दूसरी पारी में 5) झटके और जीत के नायक बने। इसके साथ ही भारत ने 5 टेस्ट की सीरीज़ 2-2 से बराबर की। आखिरी दिन मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर था—इंग्लैंड को 35 रन और भारत को 4 विकेट की दरकार थी। पहले ही ओवर में ओवरटन ने दो चौके जड़े, लेकिन अगले ही ओवर में सिराज ने जेमी स्मिथ को आउट कर इंग्लैंड को झटका दे दिया। फिर उन्होंने ओवरटन को भी चलता किया।

प्रसिद्ध ने तोड़ी इंग्लैंड की उम्मीदें
इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने जॉश टंग को बोल्ड कर इंग्लैंड का 9वां विकेट गिराया। क्रिस वोक्स, जो चोटिल थे, एक हाथ से बल्लेबाज़ी करने उतरे और गस एटकिंसन के साथ मिलकर संघर्ष किया, लेकिन अंत में सिराज ने एटकिंसन को क्लीन बोल्ड कर इंग्लैंड की पारी 367 पर समेट दी और भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

जो रूट और ब्रूक ने डाली थी मुश्किल में
इससे पहले इंग्लैंड ने चौथे दिन 1 विकेट पर 50 रन से आगे खेलना शुरू किया था। उसे जीत के लिए अभी 324 रन और बनाने थे। सिराज और प्रसिद्ध ने पहले सेशन में डकेट और पोप को आउट कर भारत की उम्मीदें जगाईं, लेकिन इसके बाद रूट और ब्रूक ने टीम इंडिया पर हावी होते हुए 195 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड को मजबूती दे दी। इस दौरान ब्रूक को सिराज की गलती का फायदा मिला—जब 19 रन पर उनका कैच सिराज ने बाउंड्री पर लेते समय लपका लेकिन पैर लाइन से छू गया।

ब्रूक ने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए अपना 10वां टेस्ट शतक लगाया। इसके बाद जो रूट ने भी सीरीज का तीसरा शतक और करियर का 39वां टेस्ट शतक पूरा किया।

फिर आया पलटवार
लेकिन जैसे ही इंग्लैंड 300 के पार पहुंचा, भारतीय गेंदबाज़ों ने मैच में वापसी की। प्रसिद्ध कृष्णा ने लगातार ओवरों में बैथेल और रूट को आउट कर इंग्लैंड को झटका दिया। स्कोर 332/4 से 337/6 हो गया और भारत को जीत की उम्मीद बंधी। हालांकि बारिश ने खेल में रुकावट डाली और मैच पांचवें दिन तक खिंच गया।

सिराज सीरीज के टॉप बॉलर
अंत में भारत ने यह मुकाबला न सिर्फ जीत लिया, बल्कि सीरीज को भी 2-2 से बराबरी पर खत्म किया। सिराज पूरे सीरीज में सबसे ज्यादा 23 विकेट लेकर चमके और भारत को एक यादगार जीत दिलाई।

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी