Team India : अपोलो टायर्स बना नया स्पॉन्सर, प्रति मैच देगा मोटी रकम

by editor
Team India : अपोलो टायर्स बना नया

एशिया कप के बीच Team India को जर्सी का नया स्पॉन्सर मिल गया है। ड्रीम 11 की जगह अब अपोलो टायर्स भारतीय टीम की जर्सी पर नजर आएगा। बीसीसीआई और अपोलो टायर्स के बीच यह साझेदारी 2027 तक चलेगी। इस दौरान भारत लगभग 130 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा।

एक मैच की स्पॉन्सरशिप रकम
अपोलो टायर्स बीसीसीआई को प्रति मैच करीब 4.5 करोड़ रुपये देगा। यह ड्रीम 11 की पिछली डील से 50 लाख रुपये अधिक है। ड्रीम 11 के साथ प्रति मैच 4 करोड़ रुपये की डील थी।

स्पॉन्सरशिप की रेस में कई कंपनियां
 इस स्पॉन्सरशिप की दौड़ में कैनवा और जेके टायर्स भी शामिल थे, लेकिन अपोलो ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। बिरला ऑप्टस पेंट्स ने भी दिलचस्पी दिखाई थी, हालांकि वह नीलामी में शामिल नहीं हुई। बोली प्रक्रिया 16 सितंबर को पूरी हुई, जबकि बीसीसीआई ने 2 सितंबर को आवेदन मांगे थे। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया था कि गेमिंग, बेटिंग, क्रिप्टो और तंबाकू कंपनियों को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।

कब दिखेगा नया लोगो?
फिलहाल टीम इंडिया एशिया कप 2025 में UAE के अबू धाबी और दुबई में खेल रही है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया बिना जर्सी स्पॉन्सर के खेल रही है। उम्मीद है कि अपोलो टायर्स का लोगो एशिया कप के बाद भारतीय टीम की नई जर्सी पर नजर आएगा।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप