टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत ए टीम का ऐलान, आयुष बडोनी कप्तान, तिलक वर्मा की वापसी से मिडिल ऑर्डर मजबूत। अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ वार्मअप मैच।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया की तैयारियों को देखते हुए भारत ए (India A) टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम का नेतृत्व आयुष बडोनी करेंगे। चोट से उबरकर मैदान में लौटे युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की वापसी से टीम की बल्लेबाजी में नई ताकत देखने को मिलेगी। भारत ए टीम विश्व कप से पहले दो महत्वपूर्ण वार्मअप मुकाबले खेलेगी।
आयुष बडोनी को सौंपी कप्तानी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयुष बडोनी को भारत ए टीम का कप्तान नियुक्त किया है। टीम का पहला वार्मअप मैच 2 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में होगा। ये मुकाबले खिलाड़ियों को विश्व कप से पहले अपनी फॉर्म और फिटनेस को परखने का बेहतरीन मौका देंगे।
also read: Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में भारी…
तिलक वर्मा की वापसी से टीम को ताकत
टीम के लिए सबसे बड़ी खुशी तिलक वर्मा की वापसी है। हाल ही में सर्जरी से गुज़रने वाले तिलक अब BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिट घोषित किए गए हैं। वे अमेरिका के खिलाफ मैच में भारत ए की ओर से खेलेंगे और बाद में सीनियर टीम में भी शामिल हो सकते हैं। उनकी वापसी से मिडिल ऑर्डर की मजबूती बढ़ेगी।
आईपीएल सितारों से सजी टीम
15 सदस्यीय भारत ए स्क्वॉड में कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें नमन धीर, विप्रज निगम, तेज गेंदबाज मयंक यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। ये युवा खिलाड़ी अपनी परफॉर्मेंस से चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का मौका पाएंगे।
चोट से बाहर खिलाड़ी
वहीं, वॉशिंगटन सुंदर टीम में शामिल नहीं हुए हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ समाप्त टी20 सीरीज में भी उन्होंने नहीं खेला था और अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। उन्हें जल्द फिटनेस टेस्ट देना होगा। दूसरी ओर, रियान पराग कंधे की चोट से उबरकर टीम में लौट आए हैं, जो भारत ए के लिए सकारात्मक खबर है।
इंडिया A का फाइनल स्क्वॉड
आयुष बडोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव।