Realme GT 8 Pro की लॉन्च डेट 20 नवंबर कन्फर्म, जानें इसके फीचर्स, बैटरी, कैमरा और Vivo X200 FE 5G से मुकाबला।
Realme ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 8 Pro की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 नवंबर 2025 को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। चीन में पिछले महीने लॉन्च हो चुके इस मॉडल को मार्केट में मौजूद Vivo X200 FE 5G से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। कंपनी ने फोन के डिस्प्ले, बैटरी और अन्य फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है।
Realme GT 8 Pro के फीचर्स
Realme GT 8 Pro में 6.79 इंच का 2K डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 7,000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। यह फोन डायरी व्हाइट और अर्बन ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसे Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
कैमरा की बात करें तो Realme ने जापानी इमेजिंग ब्रांड Ricoh के साथ मिलकर इसका कैमरा सिस्टम डिजाइन किया है। रियर कैमरा सेटअप में शामिल हैं:
-
50MP Ricoh GR सर्टिफाइड प्राइमरी कैमरा
-
200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस
-
50MP अल्ट्रावाइड सेंसर
यह कैमरा 120fps पर 4K और 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ डॉल्बी विजन सपोर्ट करेगा।
also read: Long battery backup Tips: सिर्फ mAh नहीं, लंबा बैटरी…
पावर के लिए फोन में 7000mAh बैटरी दी गई है, जो 120W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में डिटैचेबल कैमरा मॉड्यूल भी मिलेगा, जिससे यूजर्स कैमरा शेप (स्क्वेयर या सर्कल) बदल सकते हैं।
Vivo X200 FE 5G के साथ मुकाबला
Realme GT 8 Pro का मुकाबला Vivo X200 FE 5G से होगा। Vivo X200 FE 5G में शामिल हैं:
-
MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर
-
6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट, 1.5K रेज़ॉल्यूशन)
-
पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स
-
50MP + 50MP + 8MP ट्रिपल रियर कैमरा
-
6500mAh बैटरी (90W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट)
कीमत का अनुमान
Realme GT 8 Pro की आधिकारिक कीमत अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन अनुमान है कि यह लगभग ₹60,000 से लॉन्च होगा। वहीं Vivo X200 FE 5G को भारतीय बाजार में ₹54,999 में खरीदा जा सकता है।