WhatsApp का नया अपडेट: अब मिस्ड कॉल पर सीधे वॉइस और वीडियो मैसेज भेजें, कॉल टैब का नया डिज़ाइन और शेड्यूल्ड कॉल फीचर भी शामिल। जानें कैसे काम करता है नया फीचर।
Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बेहद उपयोगी फीचर लेकर आया है। अब अगर आपकी कॉल रिसीव नहीं होती है, तो आप सीधे कॉल स्क्रीन से वॉइस या वीडियो मैसेज भेज सकते हैं। यह नया अपडेट फिलहाल iPhone यूजर्स के लिए App Store पर उपलब्ध है और जल्द ही अन्य डिवाइसेज़ पर भी रोलआउट किया जाएगा।
मिस्ड कॉल पर वॉइस मैसेज भेजने का तरीका
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp ने कॉल न उठने की स्थिति में ‘Record Voice Message’ का ऑप्शन जोड़ा है। इसका मतलब है कि आप मिस्ड कॉल नोटिफिकेशन से ही तुरंत एक ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, जो सीधे चैट में भेज दिया जाएगा। यह फीचर खासकर तब काम आता है जब आपको कोई जरूरी बात तुरंत बतानी हो और टाइप करने में समय नहीं गंवाना चाहते।
वीडियो कॉल मिस होने पर भेजें वीडियो मैसेज
वीडियो कॉल के लिए भी WhatsApp ने इसी तरह की सुविधा पेश की है। अगर सामने वाले ने आपकी वीडियो कॉल रिसीव नहीं की, तो आप तुरंत एक छोटा वीडियो मैसेज रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह फीचर बातचीत को और ज्यादा पर्सनल बनाता है, क्योंकि रिसीवर सिर्फ मिस्ड कॉल नहीं देखता, बल्कि आपको कॉल करने का कारण भी वीडियो मैसेज के जरिए समझ में आता है।
also read: एंड्रॉयड यूजर्स अलर्ट: नया मालवेयर Albiriox बिना OTP के…
कॉल टैब में नया डिज़ाइन
WhatsApp ने कॉल टैब का भी नया रूप पेश किया है। नया ‘यूनिफाइड कॉल हब’ सभी कॉल संबंधित एक्टिविटी जैसे कॉन्टैक्ट एक्सेस करना, फेवरेट जोड़ना या ग्रुप कॉल शुरू करना, एक ही सेक्शन में ले आता है। अब एक टैप में वन-ऑन-वन कॉल या 31 लोगों तक की ग्रुप कॉल शुरू करना बेहद आसान हो गया है।
WhatsApp का नया शेड्यूल्ड कॉल फीचर
WhatsApp ने कॉल शेड्यूलिंग फीचर भी पेश किया है। अब आप वॉइस या वीडियो कॉल पहले से तय समय और तारीख पर शेड्यूल कर सकते हैं और इसका नोटिफिकेशन चैट में भेज सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को कॉल का अलर्ट मिल जाता है, जिससे मीटिंग, पारिवारिक बातचीत या ग्रुप डिस्कशन मिस नहीं होते।
अपडेट कब और कैसे मिलेगा
WhatsApp यह नया अपडेट धीरे-धीरे दुनिया भर के यूजर्स तक पहुंचा रहा है। जैसे ही परफॉर्मेंस स्थिर होगी, यह सभी डिवाइसेज़ पर उपलब्ध हो जाएगा। नए फीचर्स का मकसद है कम्युनिकेशन को और तेज, सरल और लचीला बनाना।