जान्हवी कपूर ने 29वें बर्थडे पर तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में नंगे पैर 3500 सीढ़ियां चढ़कर भगवान का आशीर्वाद लिया, फैंस में खुशी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने आज अपना 29वां बर्थडे एक खास अंदाज में मनाया। जान्हवी ने इस मौके पर कोई पार्टी आयोजित करने की बजाय भगवान की भक्ति का मार्ग चुना और तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर, आंध्र प्रदेश पहुंचीं।
जान्हवी कपूर ने अपने जन्मदिन पर भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए नंगे पैर लगभग 3500 सीढ़ियां चढ़ीं, जिसे देखकर उनके फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह सिंपल फ्लोरल कुर्ता सेट, बालों में चोटी और कान में हेडफोन पहनकर सीढ़ियां चढ़ती दिख रही हैं।
also read: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में दिखेगा 70% बॉलीवुड! सौरभ शुक्ला ने किया बड़ा खुलासा
तिरुमाला दर्शन का रिचुअल
जान्हवी कपूर के लिए तिरुमाला मंदिर जाना कोई नई बात नहीं है। वह हर साल अपने जन्मदिन पर यहां दर्शन करने आती हैं। यह उनकी परंपरा रही है कि वे अपनी माँ श्रीदेवी के जन्मदिन पर भी तिरुमाला मंदिर जाती थीं। अब जान्हवी इस परंपरा को पूरी श्रद्धा के साथ निभा रही हैं।
View this post on Instagram
जान्हवी कपूर का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी जल्द ही साउथ की फिल्म ‘पेड्डी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह साउथ के सुपरस्टार रामचरण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा फिल्म में शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इसके पहले जान्हवी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ मुख्य भूमिकाओं में थे।
जान्हवी कपूर का यह बर्थडे उनके फैंस के लिए खास रहा और उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपने आशीर्वाद और तस्वीरों के जरिए उत्साह साझा किया।