उर्विल पटेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सिर्फ 31 गेंदों में तूफानी शतक लगाया, 12 चौके और 10 छक्के जड़े, IPL 2026 से पहले दिखाई शानदार फॉर्म।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गुजरात और सर्विसेज के बीच खेले गए मैच में उर्विल पटेल ने सिर्फ 31 गेंदों में शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई। इस विस्फोटक प्रदर्शन के साथ ही उर्विल IPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेन खिलाड़ियों में शामिल हैं।
31 गेंदों में शतक, 12 चौके और 10 छक्के
इस मुकाबले में सर्विसेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 183 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान उर्विल पटेल ने पहले ही ओवर में आक्रमक अंदाज दिखाया। उन्होंने महज 37 गेंदों में नाबाद 119 रन बनाकर गुजरात को जीत दिलाई। इस पारी में उर्विल ने 12 चौके और 10 छक्के भी जड़े। उनकी स्ट्राइक रेट 300 से ज्यादा रही।
also read: ICC रैंकिंग: रोहित शर्मा फिर बने वनडे में दुनिया के…
गुजरात ने महज 12.3 ओवर में चेज किया लक्ष्य
उर्विल पटेल की विस्फोटक पारी के दम पर गुजरात ने केवल 12.3 ओवर में 183 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान उर्विल ने आर्य देसाई के साथ पहले विकेट के लिए 174 रनों की साझेदारी निभाई। आर्य ने 35 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उर्विल का यह शतक टी20 क्रिकेट में तीसरा सबसे तेज भारतीय शतक बन गया है।
IPL 2026 के लिए अच्छी खबर
उर्विल पटेल का यह प्रदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। IPL 2025 के मिनी ऑक्शन में उन्हें CSK ने 30 लाख रुपये में खरीदा था, और अब IPL 2026 में उन्हें रिटेन किया गया है। इस पारी से उर्विल ने साफ संकेत दे दिया है कि आगामी IPL सीजन में वे अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धमाका करने के लिए तैयार हैं।