धर्मेंद्र के बर्थडे पर सनी देओल ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, बोले- ‘पापा मेरे अंदर हैं’। जानें वीडियो, सनी का संदेश और धर्मेंद्र-सनी की फिल्मों का सफर।
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की 8 दिसंबर को बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर उनके बेटे सनी देओल ने एक बेहद इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सनी ने धर्मेंद्र का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें दोनों पहाड़ों के बीच एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
सनी देओल का इमोशनल पोस्ट
वीडियो में सनी अपने पिता से पूछते हैं, “पापा, आप एंजॉय कर रहे हैं?” इस पर धर्मेंद्र मुस्कुराते हुए कहते हैं, “मैं बहुत एंजॉय कर रहा हूँ मेरे बेटे।”
सनी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा: “आज मेरे पापा का जन्मदिन है। पापा हमेशा मेरे साथ हैं, मेरे अंदर हैं। लव यू पापा। मिस यू।”
View this post on Instagram
सनी और धर्मेंद्र का रिश्ता हमेशा से बेहद खास रहा है। अक्सर सनी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पापा के साथ वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते थे।
धर्मेंद्र का निधन और फैमिली का ग़म
धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया। उनके 90वें बर्थडे से कुछ दिन पहले ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। लंबे समय से बीमार रहने के बावजूद उनका परिवार उनके जन्मदिन को बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट करना चाहता था, लेकिन उनके चले जाने से परिवार गमगीन है।
also read: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी हुई खत्म, दोनों ने…
सनी और धर्मेंद्र की फिल्मों का सफर
धर्मेंद्र और सनी ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। इनमें प्रमुख हैं: अपने (2007), यमला पगला दीवाना, यमला पगला दीवाना 2, सिंह साब द ग्रेट, यमला पगला दीवाना फिर से, वर्दी, सल्तनत, सनी, सवेरे वाली गाड़ी हाल ही में फिल्म अपने 2 की योजना थी, लेकिन धर्मेंद्र के निधन के बाद मेकर्स ने इसे बनाने का फैसला नहीं किया।