सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में हैदराबाद में एक स्टोर लॉन्च इवेंट में पहुंचीं। इवेंट के बाद जब वह अपनी गाड़ी की ओर जा रही थीं, तो भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान सामंथा को मुश्किल से अपनी गाड़ी तक पहुंचना पड़ा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ अफरा-तफरी मचा रही थी और सामंथा की सिल्क साड़ी का पल्लू भी खिंच गया। इस बीच कई लोग गिर पड़े, लेकिन सामंथा ने शालीनता बनाए रखते हुए खुद को संभाला और किसी तरह अपनी गाड़ी में बैठ गईं।
View this post on Instagram
सामंथा ने इस इवेंट में ब्लैक सिल्क साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज पहना था, साथ में हैवी गोल्ड ईयररिंग्स और काली बिंदी लगा हसीन लुक में नजर आईं। उनके लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी वायरल हो रही हैं।
also read: कुमार सानू ने एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य पर दर्ज किया…
बता दें कि इससे पहले भी प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ के गाने ‘सहाना सहाना’ के लॉन्च इवेंट में निधि अग्रवाल भीड़ में फंस गई थीं। उस दौरान एक्ट्रेस का हाल बुरा हो गया था और इसके बाद कानूनी कार्रवाई भी की गई थी।
इस घटना के बाद फैंस सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं और भीड़ के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं।