शुभमन गिल की ODI कप्तानी पर संकट, श्रेयस अय्यर हो सकते हैं भारत के नए वनडे कप्तान। जानें क्या कारण हैं गिल के बाहर होने के और अय्यर की कप्तानी की संभावनाओं के पीछे।
भारतीय क्रिकेट में एक बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। खबरें हैं कि शुभमन गिल की वनडे टीम की कप्तानी उनसे छीनी जा सकती है और श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है। यह बदलाव वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले हो सकता है।
शुभमन गिल को इस साल पहले टेस्ट टीम और ODI टीम की कप्तानी दी गई थी। इसके अलावा वे T20 टीम के उपकप्तान भी बने थे। लेकिन हाल ही में घोषित T20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में उनका नाम शामिल नहीं हुआ, जिससे उनके भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर यह बदलाव होता है तो श्रेयस अय्यर ODI टीम के कप्तान बन सकते हैं। अय्यर वर्तमान में टीम के उपकप्तान हैं और उनके पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है। उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट के साथ-साथ IPL में भी टीम की कमान संभाली है।
also read: टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया…
इस साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज से पहले गिल को टीम का कप्तान बनाया गया था और अय्यर उनके डिप्टी थे। अगर अय्यर को कप्तानी मिलती है, तो वे भारत के वनडे टीम के 29वें कप्तान बनेंगे।
शुभमन गिल के नेतृत्व में भारत ने अब तक 3 ODI खेले हैं, जिनमें केवल एक में जीत हासिल हुई। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। इसके चलते गिल की कप्तानी पर उठ रही अटकलें और भी मजबूत हो गई हैं।
खास बात यह है कि गिल T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम से भी बाहर कर दिए गए हैं। पिछले कुछ महीनों में उनकी T20 फॉर्म कमजोर रही और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों में उन्होंने सिर्फ 32 रन बनाए। इस कारण और टीम मैनेजमेंट के फैसलों के चलते वे आगामी T20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे।